Hindi Newsधर्म न्यूज़gemini horoscope today 14 november 2025 aaj ka mithun rashi ka rashifal daily future predictions
मिथुन राशिफल 14 नवंबर: प्यार के मामले में ना करें इस बात की कंजूसी, ऑफिस मीटिंग से पहले करें ये काम

मिथुन राशिफल 14 नवंबर: प्यार के मामले में ना करें इस बात की कंजूसी, ऑफिस मीटिंग से पहले करें ये काम

संक्षेप: Aaj ka Mithun Rashi Ka Rashifal, Gemini Horoscope 14 November 2025: राशिचक्र में तीसरी राशि मिथुन की है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर करता है, उनकी राशि मिथुन होती है। आज आप काफी एक्टिव रहने वाले हैं और आपके आसपास के लोग भी आपके साथ होकर काफी अच्छा महसूस करेंगे। 

Thu, 13 Nov 2025 10:17 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Gemini Horoscope Today 14 November 2025, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: आज के दिन आप काफी एक्टिव रहेंगे और आपका दिमाग खूब चलेगा। आज आप क्लैरिटी के साथ फैसले ले पाएंगे। छोटी-छोटी बातचीत से आज कई नई जानकारियां मिलेंगी जो आगे काम आएंगे। आज शांत रहने की कोशिश करें। छोटे-छोटे प्लान बनाएं और दिन को बैलेंस बनाकर चलें। जो भी काम करें, उसे पूरा करने का स्टेप भी लिख डालें। इससे काम आसानी से हो जाएगा। आज लोगों को बातों को ध्यान से सुनिए क्योंकि इससे आपको कई नए आइडिया भी मिल सकते हैं। आपका दिन आज अच्छा गुजरेगा। आप मेहनत करेंगे और आपके आसपास के लोग भी आपसे खुश रहेंगे। नीचे विस्तार से जानें कि आज आपका दिन कैसा जाएगा?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिथुन लव राशिफल

आज आप अपने बात करने के तरीके से लोगों को लुभाएंगे। लोग आपके हर एक अंदाज को पसंद करेंगे। जब आप पार्टनर से बात करेंगे तो उन्हें अपनापन महसूस कराइए। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बातों में सच्चाई रहें। पार्टनर के साथ मस्ती भरा पल बिताएं। उनके साथ मिलकर कोई काम निपटा लें। इससे आप लोगों का रिश्ता मजबूत बनेगा। डीप टॉक के लिए जल्दबाजी ना करें। आज पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनिए। उनकी तारीफ करने में कोई कंजूसी ना करें। आज प्यार भरी बातें करेंगे तो आप लोगों की फीलिंग्स और गहराएगी। अगर आप सिंगल हैं तो आज छोटी सी बातचीत से प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। सामने वाले के साथ ईमानरदार रहिए और हंसी-खुशी पल बिताइए।

मिथुन करियर राशिफल

आज आपके मन में कई नए विचार और आइडिया आएंगे। इससे आपका काम भी जल्दी हो जाएगा। मीटिंग से पहले अपने प्वाइंट्स को कहीं नोट कर लें। सभी के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कहें। इस बीच किसी प्रोजेक्ट को लेकर एक-दो सुझाव दें। अगर दूसरे आपको कोई राय दे रहे हैं तो ध्यान से सुनें। आपने जो प्लानिंग की है, उसमें बार-बार बदलाव ना करें। टीमवर्क के लिए क्लियर मैसेज दीजिए और लगातार फॉलोअप भी लेते रहिए। इससे चीजें सही समय पर और सही तरीके से पूरी होंगी। अगर कोई दिक्कत आती है तो उसे छोटे-छोटे हिस्से में बांट दें। जो काम आप खुद संभाल सकते हैं, उसे खुद ही करें। आज की छोटी-छोटी सफलता कल नई ग्रोथ दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें:शुक्रवार के दिन नहाने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, मिलेगी लग्जरी लाइफ

मिथुन आर्थिक राशिफल

पैसों के लेकर प्लान बना लें। जल्दबाजी में शॉपिंग करने से बचें। ऐसा करेंगे तो पैसों के मामले में आपकी स्थिति सही रहेगी। अगर कोई ऑफर या डील सामने आता है तो पहले उसे ध्यान से पढ़ें। आज जो बचत करेंगे, उससे आगे सब सही होगा। आज कोई खरीददारी को रोककर उस पैसे को बचत में डाल दें। कुछ खरीदने वाले हैं तो कीमत की तुलना जरूर करें। अपनी जरूरत और ख्वाहिशों की एक लिस्ट बना लें। इससे आप भविष्य में सही फैसले ले पाएंगे।

ये भी पढ़ें:शुक्रवार के उपाय: सोने से पहले जरूर करें ये काम, दूर होगी सारी मुसीबत

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल

आज आप शरीर और दिमाग दोनों को एक्टिव रखेंगे तो दिन भर फ्रेश लगेगा और काम अच्छे से होगा। इसके लिए सुबह की शुरुआत स्ट्रेचिंग और वॉक के साथ करें। हेल्दी खाना खाएं। खाने में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल करें। अपनी डाइट पर डटे रहिए। इससे दिन भर आपकी एनर्जी बनी रहेगी। सोने से पहले स्कीन टाइमिंग कम करिए। मन अशांत सा लगे तो गहरी सांस लेने की कोशिश करिए। इससे आपको हल्का महसूस होगा। अगर तनाव सा महसूस हो तो किसी दोस्त से बात कर लें। अपनी फीलिंग्स को अपनी डायरी में लिख लें। आपकी छोटी-छोटी आदतें आपको मजबूत बनाएंगी और मन भी खुश रहेगा। नींद पूरी लें।

मिथुन राशि के गुण

ताकत: व्यावहारिक, बुद्धिमान, चतुर, सुखद, त्वरित-समझदार, आकर्षक

कमजोरी: असंगत, गपशप, आलसी

प्रतीक: जुडवा

तत्त्व: वायु

शरीर का अंग: हाथ और फेफड़े

राशि स्वामी: बुध

शुभ दिन: बुधवार

शुभ रंग : सिल्वर

भाग्यशाली अंक: 7

शुभ रत्न: पन्ना

मिथुन राशि अनुकूलता चार्ट-

प्राकृतिक समानता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मिथुन, धनु

उचित अनुकूलता: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

कम अनुकूलता: कन्या, मीन

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!