Hindi Newsधर्म न्यूज़gemini horoscope today 13 november 2025 aaj ka mithun rashi ka rashifal daily future predictions
मिथुन राशिफल 13 नवंबर: सिंगल लोग आज ना करें इस चीज की जल्दबाजी, ऐसे ऑफर के झांसे में आने से बचें

मिथुन राशिफल 13 नवंबर: सिंगल लोग आज ना करें इस चीज की जल्दबाजी, ऐसे ऑफर के झांसे में आने से बचें

संक्षेप:

Aaj ka Mithun Rashi Ka Rashifal, Gemini Horoscope 13 November 2025: 12 राशियों के राशिचक्र में तीसरी राशि मिथुन की है। जिन लोगों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर करता है, उन लोगों की राशि मिथुन होती है। आज के दिन मिथुन राशि वाले कुछ ना कुछ नया सीखते रहेंगे।

Nov 12, 2025 10:20 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Gemini Horoscope Today 13 November 2025, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: आज आप कुछ ना कुछ नया सीखते रहेंगे। आज किसी नए आइडिया पर जरूर काम करें। दोस्त और कलीग आज आपकी मदद करेंगे। आप भी जरूरत पड़ने पर उनके साथ खड़ें रहेंगे। हंसते रहें और लोगों को हंसाते रहें। आज का दिन सीखने के लिहाज से अच्छा रहेगा। आज क्लैरिटी के साथ बोलें। लोगों की बातों को ध्यान से सुनें और छोटे-छोटे एक्सपेरिमेंट करते रहें। अपने विचारों को लिख लें। इससे आपको छोटी-छोटी सफलता मिलेगी तो और अच्छा लगेगा। दिन के अंत में आप खुश रहेंगे और अंदर से सेटिस्फेक्शन महसूस होगा। आज मन शांत रहेगा और आप हल्का महसूस करने वाले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिथुन लव राशिफल

आज आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले हैं। आपकी एनर्जी आज लोगों का ध्यान आपकी ओर खींचने वाली है। आज आप दूसरों की खूब तारीफ करें। इससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आएगी। साथ ही आपके आसपास माहौल काफी हल्का रहेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ सिंपल लेकिन क्वालिटी टाइम बिताएं। उनके साथ प्यार से बात करें। साथ में टहल आएं या फिर शांति से बैठकर किसी जरूरी मुद्दे को लेकर चर्चा करें। वहीं अगर आप सिंगल हैं तो किसी ग्रुप से जुड़ने की कोशिश करें क्योंकि यहां पर आपको आपके जैसा शौक रखने वाला इंसान मिल जाएगा। किसी से मिलने पर अपनी फीलिंग्स को क्लियर रखें। सामने वाली की बात को सुनें। अपने इस रिश्ते को धीरे-धीरे भरोसे के साथ प्यार में बदलने दें। आपको इस रिश्ते में जल्दबाजी नहीं दिखानी है।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इन 3 दिनों में भूलकर भी ना करें गृह प्रवेश, धन-धान्य होगा नाश

मिथुन करियर राशिफल

ऑफिस में आज क्लैरिटी के साथ बात करें। अपने दिन भर के प्लान को कहीं नोट कर लें। इसके साथ ही हर एक स्टेप के नीचे डिटेल्स जरूर लिखें। मीटिंग में अपने विचारों को आसान तरीके से समझाएं। अगर कोई आपको सुधार के लिए कहें तो प्यार से उनकी बात सुनें और चीजों को स्वीकार करें। शांति से की गई बातचीत से कई सारी उलझनें सुलझ सकती हैं। आपका मिलनसार अंदाज और बात करने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। इससे लोग आपकी मदद के लिए आराम से आगे आएंगे।

मिथुन आर्थिक राशिफल

आज पैसों के मामले में बैलेंस बनाकर रखें। कोई भी फैसला लेने से पहले सावधानी बरतें। अपने खर्चों की एक लिस्ट बना लें। अपनी जरूरत और इच्छा में फर्क समझने की कोशिश करें। आज के दिन जल्दबाजी में किसी ऐसे ऑफर और डील पर भरोसा ना करें जो एकदम ही चौंका दें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। ऐसा कुछ हो तो पहले सारी जानकारी लें। पैसे से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो पहले किसी भरोसेमंद इंसान से सलाह लें। आप हर हफ्ते थोड़ी-थोड़ी बचत करनी शुरू कर दें। इस आदत से आपका मन शांत रहेगा। आज जो भी फैसले लेंगे, उसका असर आने वाले हफ्तों में भी दिखेगा।

ये भी पढ़ें:गुरुवार को गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, जान लें सही तरीका

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल

आज अपनी बॉडी और मन का बैलेंस बनाकर रखें। सुबह-सुबह हल्की सैर पर जाएं। आज ताजा और लाइट खाना ही खाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अगर काम के सिलसिले में लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो बीच-बीच में हल्की सी वॉक कर लें। स्क्रीन टाइमिंग को कम करें। तनाव महसूस हो तो गहरी सांस जरूर लें। कोई चिंता सता रही है तो परिवार से खुलकर बात करें। उनकी मदद से आपको राहत मिलेगी।

मिथुन राशि के गुण

ताकत: व्यावहारिक, बुद्धिमान, चतुर, सुखद, त्वरित-समझदार, आकर्षक

कमजोरी: असंगत, गपशप, आलसी

प्रतीक: जुडवा

तत्त्व: वायु

शरीर का अंग: हाथ और फेफड़े

राशि स्वामी: बुध

शुभ दिन: बुधवार

शुभ रंग : सिल्वर

भाग्यशाली अंक: 7

शुभ रत्न: पन्ना

मिथुन राशि अनुकूलता चार्ट-

प्राकृतिक समानता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मिथुन, धनु

उचित अनुकूलता: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

कम अनुकूलता: कन्या, मीन

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!