मिथुन राशिफल 12 नवंबर: पार्टनर संग भूलकर भी ना करें बुरा मजाक, जल्दी अमीर बनने वाले ऑफर से बचें

मिथुन राशिफल 12 नवंबर: पार्टनर संग भूलकर भी ना करें बुरा मजाक, जल्दी अमीर बनने वाले ऑफर से बचें

संक्षेप:

Aaj ka Mithun Rashi Ka Rashifal, Gemini Horoscope 12 November 2025: राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर करता है, उनकी राशि मिथुन होती है। जानें आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा?

Nov 11, 2025 10:25 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share

Gemini Horoscope Today 12 November 2025, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: आज आपका दिमाग काफी एक्टिव रहने वाला है और इस वजह से दिन काफी प्रोडक्टिव रहेगा। आज आपका दिन भर कुछ ना कुछ नया सीखने का मन करेगा। आज छोटी-छोटी बातों से ही आपको काम की जानकारी या फिर नए आइडिया मिलेंगे। तो आज नए लोगों से जुड़े और लोगों से बातचीत जरूर करें। ये आपके ही काम आने वाला है। छोटे फैसलों को भी सोच-समझकर लें क्योंकि इससे अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। एकदम से कोई बड़ा बदलाव ना करें। धीरे-धीरे नई चीजों को अपनाएंगे तो सही रहेगा। अगर मन में कोई जिज्ञासा रहेगी तो इससे आपको सही दिशा मिलेगी। मिलनसार जरूर रहें, लोगों से बातें करें लेकिन अपनी बाउंड्री जरूर बनाकर रखें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लव राशिफल

आज आपकी बातों में अलग ही जादू होगा। आपकी बातों को सुनकर लोग मुस्कुराएंगे। कुछ लोग तो आपकी ओर खिंचते चले आएंगे। मिथुन राशि के जो जातक सिंगल हैं, वो आज किसी से हल्की-फुल्की बातचीत शुरू कर सकते हैं। जो भी होगा, उसके साथ ईमानदार रहें और कम्फर्ट के साथ बात करेंगे तो चीजें सही दिशा में आगे जाएंगी। जो लोग पहले से ही रिश्ते में हैं, वो लोग अपनी छोटी से भी छोटी बात को पार्टनर के साथ जरूर शेयर करें। उनकी बातों को ध्यान से जरूर सुनें। इस चीज का पूरा ध्यान रखें कि मस्ती-मस्ती में कोई ऐसा मजाक नहीं करना है जो उन्हें बुरा लग जाए। पार्टनर के साथ कोई एक्टिविटी कर सकते हैं। इससे आप लोगों का रिश्ता और गहराएगा।

read moreये भी पढ़ें:
काल भैरव जयंती पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो जाएगा बड़ा नुकसान

करियर राशिफल

अपने आइडिया और विचारों को क्लैरिटी से शेयर करने की कोशिश करिए, तभी काम में ग्रोथ देखने को मिलेगी। अगर अपनी बात आसान भाषा में समझानी है तो छोटे-छोटे नोट्स बना लें। आप चाहे तो शॉर्ट मैसेज भी लिख सकते हैं। आज के दिन छोटे-छोटे कामों को पहले पूरा कर लें। इससे क्या होगा कि आपका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ जाएगा और फिर बाकी चीजें भी सही से हो जाएंगी। इससे आप उलझन में नहीं रहेंगे। अगर मीटिंग में ज्यादा चीजें एक साथ हो तो बोलने की बजाए सिर्फ सुनिए। जरूरत पड़ने पर अपनी ओर से सलाह दें। कोई भी ऐसा वादा ना कर दें जिसे पूरा करना ही नामुमकिन हो। हो सके तो कोई छोटा सा स्किल जरूर सीखें। ये आगे काफी काम आएगा।

आर्थिक राशिफल

आज पैसों की स्थिति सही रहेगी। अपने छोटे खर्चों को नजरअंदाज ना करें। रोज होने वाले खर्चे को कहीं नोट जरूर करें। फालतू की शॉपिंग ना करें। अगर अचानक से कोई बिल मिल जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे इसे चुका दें। पैसों से जुड़े मामले में किसी भरोसेमंद इंसान की ही सलाह लें। जल्दी अमीर बनने वाले ऑफर से बचें। धीरे-धीरे बचत करेंगे तो आर्थिक स्थिति सही रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
भगवान के सामने दीया जलाने का सही तरीका, पूरी होती है हर मुराद

स्वास्थ्य राशिफल

आज आपकी एनर्जी सही रहने वाली है। अपने रूटीन को ही फॉलो करें। सुबह-सुबह हल्की स्ट्रेटिंग करें। गहरी सांस लें और इसी के साथ अपने दिन की अच्छी और पॉजिटिव शुरुआत करें। गुनगुना पानी पिएं। सिंपल खाना खाएंगे तो पाचन सही रहेगा। अगर स्क्रीन का काम ज्यादा है तो बीच-बीच में आराम जरूर करें। आंखों को ज्यादा ना थकाएं। मन बैचेन होने पर टहल लें।

मिथुन राशि के गुण

ताकत: व्यावहारिक, बुद्धिमान, चतुर, सुखद, त्वरित-समझदार, आकर्षक

कमजोरी: असंगत, गपशप, आलसी

प्रतीक: जुडवा

तत्त्व: वायु

शरीर का अंग: हाथ और फेफड़े

राशि स्वामी: बुध

शुभ दिन: बुधवार

शुभ रंग : सिल्वर

भाग्यशाली अंक: 7

शुभ रत्न: पन्ना

मिथुन राशि अनुकूलता चार्ट-

प्राकृतिक समानता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मिथुन, धनु

उचित अनुकूलता: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

कम अनुकूलता: कन्या, मीन

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!