Hindi Newsधर्म न्यूज़gemini horoscope today 12 december 2025 aaj ka mithun rashi ka rashifal daily future predictions
मिथुन राशिफल 12 दिसंबर: सिंगल लोग आज ना करें दिखावा, उधार देने से पहले जरूर करें ये काम

मिथुन राशिफल 12 दिसंबर: सिंगल लोग आज ना करें दिखावा, उधार देने से पहले जरूर करें ये काम

संक्षेप:

Aaj Ka Mithun Rashi Ka Rashifal, Gemini Horoscope 12 December 2025: 12 राशियों राशिचक्र में तीसरा नंबर मिथुन का है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर करता है, उन लोगों की ही राशि मिथुन होती है। जानें आज यानी 12 दिसंबर का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कैसा होगा?

Dec 11, 2025 09:58 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Gemini Horoscope Today 12 December 2025, Aaj ka Mithun Rashifal, मिथुन राशिफल: आज आपका दिमाग खूब चलने वाला है। हालांकि आज कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-समझ लें। जब भी बात करें तो कोशिश करें कि आपको क्लैरिटी रहें। किसी से वादा करें तो उसे जरूर निभाएं। अगर आज दिन भर प्लान करके चलेंगे तो सब अच्छा ही होगा। आज के दिन कई अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। बस आपको समझदारी से फैसला लेना है। प्रोफेशनल लाइफ में कोई भी काम करते हुए जल्दबाजी ना करें। आज आपको अपने दोस्तों से सपोर्ट मिलेगा। पैसे से जुड़े किसी भी मामले में हड़बड़ी ना करें। चीजों को जांच-परख लें। परिवार के साथ आज थोड़ी देर टहलने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपका मन भी शांत रहेगा और सारी चीजें आराम से होती चली जाएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिथुन लव राशिफल

आज आपकी बातों का जादू चलने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज दोस्ताना बातचीत से कनेक्शन गहरा हो सकता है। बस आप किसी चीज का दिखावा ना करें और ईमानदारी के साथ सारी बातें करें। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर की तारीफ जरूर करें। साथ ही रोजमर्रा के काम में उनकी मदद भी करें। इससे आप लोगों का रिश्ता मजबूत होगा। पार्टनर का सम्मान करें। कोई ऐसा मजाक ना करें जिससे उनकी फीलिंग्स हर्ट हो। पार्टनर को शाम में कहीं बाहर लेकर जरूर जाएं। एक छोटा सा सरप्राइज उन्हें जरूर दें।

मिथुन करियर राशिफल

प्रोफेशनल लाइफ में क्लैरिटी बनाकर रखें। एक समय पर एक ही काम को प्रियॉरिटी पर रखें। एक काम हो जाने के बाद ही दूसरा काम लें। ऑफिस में होने वाली गॉसिप से दूर रहें नहीं तो आप काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। नए स्किल को सीखने की कोशिश करें। इससे आपको काम करने में कॉन्फिडेंस महसूस होगा। मीटिंग में अपनी बात आराम से शेयर करें। टीम को जरूरत पड़े तो मदद जरूर करें। जल्द ही आपको नए मौके मिलेंगे।

मिथुन आर्थिक राशिफल

आज पैसे की स्थिति सही रहने वाली है। बस आपको इस मामले में सोच-समझकर फैसला लेना है। अचानक खरीददारी करने का फैसला बिल्कुल भी ना लें। अगर कुछ लेना है तो कीमत की तुलना जरूर करें। रोजाना का खर्चा कहीं नोट करते जाएं। ऐसा करेंगे तो चीजें क्लियर रहेंगी। पैसों से जुड़ा फैसला लेने से पहले घर के लोगों की राय जरूर ले लें। हफ्ते भर कुछ ना कुछ बचत जरूर करें। किसी से कोई रिस्की वादा ना करें। बड़ा इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। किसी को उधार देने से पहले सारी चीजों के बारे में सोच लें।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल

आज हल्के अंदाज में दिन की शुरुआत करें। रूटीन को जरूर फॉलो करें। हल्की एक्सरसाइज करेंगे तो दिन भर अच्छा लेगा। सुबह उठकर स्ट्रेचिंग जरूर कर लें। तनाव महसूस हो तो वॉक जरूर करें। गर्म और वेज खाना खाएं। आज फल और सब्जियां ज्यादा लें। सीजनल फल आपके लिए सही रहेंगे। पानी ज्यादा पिएं। आज मीठा कम खाएंगे तो अच्छा होगा। काम के बीच में आंख बंद करके गहरी सांस जरूर लें। अगर थकान ज्यादा लगे तो बीच में आराम जरूर करें। समय पर सोने की पूरी कोशिश करें। स्क्रीन टाइमिंग कम करें। तनाव हो तो परिवार के किसी सदस्य से बात करें आपको अच्छा लगेगा। ज्यादा दिक्कत हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 12 दिसंबर: आज मेष राशि वालों को ऑफिस में होगा इस बात का कन्फ्यूजन
ये भी पढ़ें:वृषभ राशिफल 12 दिसंबर: ऊंची आवाज में ना करें इस शख्स से बात, पढ़ें पूरा राशिफल

मिथुन राशि के गुण

ताकत: व्यावहारिक, बुद्धिमान, चतुर, सुखद, त्वरित-समझदार, आकर्षक

कमजोरी: असंगत, गपशप, आलसी

प्रतीक: जुडवा

तत्त्व: वायु

शरीर का अंग: हाथ और फेफड़े

राशि स्वामी: बुध

शुभ दिन: बुधवार

शुभ रंग : सिल्वर

भाग्यशाली अंक: 7

शुभ रत्न: पन्ना

मिथुन राशि अनुकूलता चार्ट-

प्राकृतिक समानता: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

अच्छी अनुकूलता: मिथुन, धनु

उचित अनुकूलता: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

कम अनुकूलता: कन्या, मीन

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!