मिथुन राशिफल 2 अप्रैल 2026: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां पढ़ें विस्तृत राशिफल
Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 2 April 2026: मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 2 April 2026: मिथुन राशि वालों को अपनी लव लाइफ में आज थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बदलाव से घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे मौके मिलते दिख रहे हैं। कुछ मौके ऐसे भी होंगे जिसमें आप अपनी काबिलियत दिखा पाएंगे। वहीं पैसों की स्थिति अब बेहतर होती नजर आ रही है। स्वास्थ्य भी अच्छा दिख रहा है। पॉजिटिव सोचें और अपनों के साथ वक्त बिताएं। बाकी जानें 2 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा जाने वाला है?
यहां पढ़ें मिथुन राशि के लिए 2 अप्रैल की विस्तृत राशिफल-
मिथुन लव राशिफल
मिथनु रशि वाले लोग प्यार जताने में कंजूसी ना दिखाएं। आज आप अपने पार्टनर के लिए बिना किसी शर्त के प्यार दिखाने की कोशिश करें। पार्टनर आज रोमांटिक होगा। हालांकि उसकी जिद की वजह से छोटी-मोटी तकरार भी हो सकती है। थोड़ी समझदारी दिखाकर आप बात को संभाल सकते हैं। आज आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। वहीं जो लोग अपने घरवालों से रिश्ते की बात बताना चाह रहे हैं वो इसके लिए दिन का दूसरा हिस्सा चुनें। घरवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताने के लिए ये सही समय है। जो लोग सिंगल हैं या फिर जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, वो ऑफिस या फिर ट्रैवलिंग के दौरान किसी खास इंसान से मिल सकते हैं।
मिथुन करियर राशिफल
आज ऑफिस में क्रिएटिव रहकर काम करें। आपको नए प्रोजेक्ट में काम मिल सकता है। इससे आपकी काबिलियत का टेस्ट होगा। हालांकि आप अच्छा ही करेंगे। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मीटिंग के दौरान गुस्सा नहीं करना है। आज आपको दिन के पहले हिस्से में थोड़ा प्रेशर महसूस हो सकता है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं वो लोग आज अपना रिज्यूमे अपडेट कर लें। आने वाले समय में आपको नई जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आज आपकी सीनियर्स के साथ हल्की सी अनबन हो सकती है। ऐसे में आज किसी भी तरह की बहस से बचें और क्लाइंट्स के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें।
मिथुन मनी राशिफल
आज पैसों को लेकर कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है। आज कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। महिला जातक आज घर में थोड़ा रिनोवेशन या बदलाव कराने के बारे में सोच सकती हैं। ऑनलाइन पेमेंट करते समय बस थोड़ी सावधानी जरूर रखें। प्रॉपर्टी या इन्वेस्टमेंट से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें। आराम से सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा क्योंकि ऐसे में नुकसान की गुंजाइश कम होगी। आज के दिन बिजनेस करने वालों का विदेशी करेंसी से जुड़ा कोई लेनदेन हो सकता है।
मिथुन स्वास्थ्य राशिफल
आज मिथुन राशि वालों को सांस से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आज के दिन आप भारी सामान सिर के ऊपर उठाने से बचें। खानपान का खास ध्यान रखें। योग और मेडिटेशन से मानसिक तनाव कम होगा। घरवालों के साथ समय बिताएंगे तो भी आराम मिलेगा। अगर आज कोई मेडिकल सर्जरी तय है तो उसके लिए दिन ठीक माना जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए शराब और तंबाकू से दूरी बनाएं। बाहर का खाना ना खाएं। पानी पर्याप्त मात्रा में लें।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


