कई बिच्छुओं के डंक लगने जैसा दर्द, जानें मौत के समय क्या होता है? गरुड़ पुराण में क्या है लिखा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मौत के समय आत्मा के साथ क्या होता है? क्या आप कभी ये सोचते हैं? गरुड़ पुराण में मृत्यु के आखिरी पल, पीड़ा और यमदूत के साथ-साथ आत्मा की आगे की यात्रा को लेकर कई सीक्रेट्स बताए गए हैं।

Garud Puran Death Secrets
मौत के समय क्या होता है?

गरुड़ पुराण के हिसाब से मृत्यु हमारी जिंदगी का एक ऐसा सच है जिससे कोई भी बच नहीं पाएगा। आपके भी मन में ये सवाल जरूर आता होगा ना कि आखिर जिंदगी के आखिरी समय में कैसा महसूस होता होगा या फिर जब शरीर से हमारे प्राण निकलते हैं तो आत्मा के साथ क्या-क्या होता है? पुराण में मृत्यु से जुड़ी कई रहस्यों से पर्दा उठाया गया है। साथ ही मृत्यु के बाद की यात्रा को लेकर भी इसमें कई बातें कहीं गई हैं। मरने के बाद आत्मा के साथ क्या-क्या होता है इसका जिक्र करते हुए पुराण में कर्म, आत्मा और यमलोक के बारे में बताया गया है। जानें आखिर इनके बारे में कौन सी बातें गरुड़ पुराण में लिखी हुई है?

आखिरी वक्त में क्या-क्या दिखता है?

गरुड़ पुराण की मान्यताओं के हिसाब से मृत्यु के करीब पहुंचने पर व्यक्ति की बोलने और शरीर को चलाने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। वो अपने आसपास मौजूद लोगों को देख तो लेता है लेकिन कई बार चाहते हए भी उनसे बात नहीं कर पाता है। इसी दौरान आत्मा को एक ऐसी अवस्था का अनुभव होने लगता है जब उसे इस दुनिया के साथ ही आगे की यात्रा का एहसास धीरे-धीरे होने लगता है। पुराण के अनुसार इस दौरान व्यक्ति को एक ओर अपने परिवार के लोग दिखते हैं तो दूसरी ओर उसे यमदूत के आने का आभाष होने लगता है।

मृत्यु के बाद की पीड़ा

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जब प्राण निकलते हैं तो ये प्रक्रिया बहुत ही ज्यादा कष्टदायक होती है। पुराण के अनुसार मृत्यु के समय होने वाले दर्द की तुलना एक साथ कई बिच्छुओं के डंक मारने की पीड़ा से की गई है। पुराण के हिसाब से इसी दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव भी देखे जाते हैं। इस दौरान व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती है और शरीर पूरी तरह से अकड़ने लगता है और मुंह से झाग या फिर लार निकलने जैसी स्थित बनती है।

यमदूत को देख डरती है आत्मा

पुराण में इस बात का भी जिक्र है कि यमदूत का रूप बहुत ही भयानक होता है। मृत्यु जब करीब आता है तो जो लोग पापी होते हैं वो यमदूत को देखकर बुरी तरह से डरते हैं। उसे अपने सारे कर्म याद आने लगते हैं। इसी के साथ ये घबराहट भी होने लगती है कि आगे मिलने वाला रिजल्ट कितना भयानक होगा।

शरीर छूटने के बाद की यात्रा

गरुड़ पुराण के अनुसार जब शरीर से प्राण छूटते हैं तो आत्मा एक सूक्ष्म रूप धारण कर लेती है। इसके बाद पुराण में लिखाहै कि उसे यमदूत अपने साथ लेकर जाते हैं। आत्मा अपने पीछे हर वो एक चीज छोड़ जाती है जिससे उसे सबसे ज्यादा अटैचमेंट था। पुराण में ये बात बार-बार आती है कि हमें अपने अच्छे कर्म और सही जिंदगी पर जीने पर जोर देना चाहिए। गरुण पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा के आगे की यात्रा को ही बताया गया है। पुराण में साफ लिखा है कि मृत्यु के बाद की यात्रा हमारे कर्म पर ही आधारित है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़गरुड़ पुराण: कई बिच्छुओं के डंक जैसा दर्द, जानें मौत के समय क्या होता है?