Garud Puran: इन 5 लोगों के आसपास रहने से भी जिंदगी होगी नर्क, गरुड़ पुराण में दी गई है सलाह
गरुड़ पुराण के अनुसार हमें ऐसे 5 लोगों से दूर रहने की सलाह दी जाती है जो जिंदगी को नर्क बना सकते हैं। ऐसे में इन्हें पहचाना बहुत जरूरी है। जानिए ऐसे कौन से 5 लोग हैं जिनसे दूर रहने में ही भलाई होती है।

हर कोई चाहता है कि जिंदगी में शांति बनी रहे और वो अपनी मेहनत से आगे बढ़ता रहे। हालांकि इसके लिए सिर्फ अच्छी किस्मत और मेहनत की काफी नहीं होती है। ये बात भी बहुत ज्यादा मायने रखती है कि हम किन लोगों के साथ उठते-बैठते हैं? हमारी संगत कैसी है? गलत संगत मिलने की वजह से इंसान की सोच धीरे-धीरे बदलने लगती है। इसका असर उसकी जिंदगी से जुड़े हर फैसले पर पड़ने लगता है। अब सवाल ये है कि आखिर अच्छे लोगों को पहचाना कैसे जाए? गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया गया है जिनसे दूर रहने की सलाह दी गई है। माना जाता है कि गलत लोगों का साथ होने की वजह से जिंदगी में तनाव बना रहता है और कई मुश्किलें धीरे-धीरे हमारा पीछा करने लगती हैं। जानिए गरुड़ पुराण में किस तरह के लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई है?
गरुड़ पुराण के हिसाब से इन लोगों से दूर रहने में है भलाई
1. दूसरों की बुराई करने वाले लोग
आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वो जहां पर भी बैठते हैं वहीं पर किसी ना किसी की बुराई का मुद्दा शुरू कर देते हैं। ऐसे लोग दूसरों के राज भी इधर-उधर करने में देर नहीं लगाते हैं। अगर आपके सामने कोई व्यक्ति हमेशा लोगों की बुराई करता है तो इस बात में कोई भी शक नहीं है कि आपके हटते ही वो आपकी बुराई ना करें। इस वजह से ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए।
2. अपने मतलब के लिए साथ देने वाले लोग
कुछ लोग सिर्फ अपने मतलब के लिए रिश्ता रखते हैं। ऐसे लोगों को जरूरत पड़ने पर आपको बार-बार याद करेंगे। हालांकि कभी आपको इनकी जरूरत हो तो ये कहीं नजर नहीं आएंगे या फिर कोई बहाना बनाकर कन्नी काट लेंगे। ऐसे मतलबी लोगों से दूर रहना ही अच्छा है।
3. बात-बात पर नाराज होने वाले लोग
गुस्सा हर किसी को आता है लेकिन जो लोग हर छोटी बात पर भी अपना आपा खो देते हैं उनके साथ रिश्ता निभाना मुश्किल सा हो जाता है। वहीं उनकी मौजूदगी से जिंदगी में नेगेटिविटी आने लगती है और फालतू का तनाव भी बढ़ता है। ऐसे लोग तिल का ताड़ बनाने में जरा भी देरी नहीं करते हैं। इन लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए।
4. घमंडी लोगों से रहें दूर
कई लोग खुद को सबसे बेहतर मानते हैं। अच्छी बात है लेकिन अपने आगे किसी को कुछ भी ना समझना ये गलत बात है। ऐसे लोग दूसरों की बात सुनना तक पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में इन लोगों के साथ कोई भी रिश्ता लॉन्ग टर्म तक रखने का मतलब है खुद की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ाना। घमंड के चक्कर में लोग सही और गलत का फर्क भी समझना नहीं चाहते हैं। इस वजह से ऐसे लोगों से दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए।
5. लालची लोगों से रहें दूर
जिन लोगों की नजर हमेशा आपके पैसों पर होती है और जो लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए ही सोचते हैं वो लोग रिश्ते की अहमियत को ही भूल जाते हैं। ऐसे लोग अपने मतलब के लिए किसी का भरोसा तोड़ने में देर भी नहीं लगाते हैं। गरुड़ पुराण में ऐसे लोगों से भी दूर रहने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


