Hindi Newsधर्म न्यूज़garud puran ancient remedies cough heart disease body purification traditional healing air crisis november 2025
सिर्फ मृत्यु का ग्रंथ नहीं, लंबी उम्र का राज भी बताता है गरुड़ पुराण

सिर्फ मृत्यु का ग्रंथ नहीं, लंबी उम्र का राज भी बताता है गरुड़ पुराण

संक्षेप:

गरुड़ पुराण के प्राचीन नुस्खे चर्चा में खांसी, कफ और हृदय रोग के लिए औषधीय मिश्रण बताए गए हैं, जो आज के दमघोटू प्रदूषण की तकलीफों से बचने की लिए कारगर है।

Dec 11, 2025 10:46 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गरुण पुराण को लोग अक्सर सिर्फ मृत्यु से जुड़ा ग्रंथ समझते हैं लेकिन सच इसके उलट कहीं ज्यादा दिलचस्प और उपयोगी है। गरुड़ पुराण सिर्फ मृत्यु का ग्रंथ नहीं, लंबी उम्र का राज भी बताता है। यह बात आज के दौर में और भी सटीक लगती है, क्योंकि इस ग्रंथ में ऐसे कई देसी नुस्खे, औषध-मिश्रण और देह-शोधन के सूत्र मिलते हैं जो मौसमी रोगों, कफ-विकार और प्रतिरोधक क्षमता जैसी समस्याओं में आज भी प्रदूषण भरे दौर में प्रासंगिक दिखाई देते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गरुड़ पुराण में खांसी का कारगर इलाज

आज जब मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और प्रदूषण शरीर को कमजोर कर रहा है, लोग इस प्राचीन ज्ञान की ओर फिर मुड़ रहे हैं। विष्णु-शिव संवाद में वर्णित औषध नुस्खा सुर्खियों में गरुड़ पुराण के एक खास प्रसंग में भगवान विष्णु शिवजी से एक शक्तिशाली मिश्रण का जिक्र करते हैं, शहद, घृत, पिप्पली चूर्ण और दूध से बना क्वाथ, जिसे खांसी, विषम ज्वर (यानी शुरुआती बुखार के लक्षण) और हृदय-संबंधी दिक्कतों में उपयोगी बताया गया है। आयुर्वेद कहता है कि यह मिश्रण शरीर की अग्नि को संतुलित करता है, श्वसन तंत्र को बल देता है और जमाव वाली समस्याओं में राहत पहुंचाता है। खांसी-जुकाम के इस मौसम में इसकी चर्चा स्वाभाविक तौर पर बढ़ गई है।

कफ-विकार को शांत करने वाले अन्य नुस्खे

कफ का जमाव, बलगम की मोटाई या सीने में भारीपन जैसी दिक्कतें आज के वातावरण में आम हो चुकी हैं। इन्हें शांत करने के लिए गरुड़ पुराण में एक चूर्ण का जिक्र मिलता है, जिसमें बिजौरा नींबू के बीज, इलायची, मुलेठी, पिप्पली, चमेली की पत्तियां के चूर्ण को शहद के साथ चाटकर लेने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि यह कफ-दोष कम करता है और गले में जमा बलगम को ढीला करता है।

शरीर की अंदरूनी सफाई, लंबी उम्र और स्वस्थ शरीर पर खास जोर

गरुड़ पुराण में शरीर की अंदरूनी सफाई, लंबी उम्र और स्वस्थ शरीर के लिए भी टिप्पणी की गई है। ग्रंथ का स्पष्ट मत है कि जब शरीर शुद्ध रहता है तो रोग आसानी से टिक नहीं पाते। कफ, पित्त और वात का संतुलन ही वास्तविक स्वास्थ्य की पहचान है, और नियमित शोधन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता स्वाभाविक रूप से मजबूत होती जाती है। आज के दौर में, जब जीवनशैली अनियमित हो चुकी है और प्रदूषण लगातार शरीर पर असर डाल रहा है, लोग इस पारंपरिक सिद्धांत को फिर से गंभीरता से समझने लगे हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!