Ganga Saptami 2026: कब है गंगा सप्तमी, जानें मुहूर्त व विधि

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Ganga Saptami 2026 Date and time upay : हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा और दान-पुण्य करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। 

Ganga Saptami 2026: कब है गंगा सप्तमी, जानें मुहूर्त व विधि

Ganga Saptami 2026 Date and time, गंगा सप्तमी 2026 : हर साल में एक बार गंगा सप्तमी का त्योहार मनाया जाएगा। वैशाख महीने में गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विशेष तौर पर स्नान और दान करने का महत्व है। गंगा सप्तमी को गंगा पूजन, जाह्नु सप्तमी और गंगा जयंती भी कहते हैं। हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा और गंगा स्नान करने की परंपरा है। गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन देवी गंगा की पूजा और स्नान, दान करने से जीवन में समृद्धि और शांति का प्रवेश होता है। आइए जानते हैं इस साल गंगा सप्तमी किस दिन मनाई जाएगी, पूजा की विधि और उपाय-

कब है गंगा सप्तमी, जानें मुहूर्त व विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल, 2026 को रात में 10 बजकर 49 मिनट से सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 23 अप्रैल, 2026 को शाम में 08 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार गंगा सप्तमी 23 अप्रैल के दिन मनाई जाएगी।

गंगा सप्तमी के दिन पूजा कैसा करें?

1- पनि में गंगाजल मिलाकर स्नान या गंगा स्नान करें

2- गणेश जी को प्रणाम करें

3- सभी देवी-देवताओं का गंगाजल से अभिषेक करें

4- अब चंदन, फल, धूप और पुष्प अर्पित करें

5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें व मां गंगा का ध्यान करें

6- श्री गंगा चालीसा का पाठ करें

7- पूरी श्रद्धा के साथ गंगा जी की आरती करें

8- भोग लगाएं

9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें

गंगा सप्तमी के दिन क्या उपाय करें?

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,गंगा सप्तमी के दिन गंगाजल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक दिक्कतें कम हो सकती हैं।
  2. गंगा सप्तमी के दिन गंगाजल में कपूर मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें। इससे घर की नजर और नेगेटिव एनर्जी दूर की जा सकती है।
  3. गंगा सप्तमी पितृ दोष से राहत के लिए गंगा तट पर पितरों के नाम से तर्पण करें।
  4. गंगा सप्तमी के दिन अनाज, तिल और वस्त्र किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें। इससे करियर में प्रमोशन के योग बनेंगे और नए मौके खुलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!