गणपति विसर्जन कितने बजे करें, जानें अनंत चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम
Ganesh Visarjan 2026 time Ganpati Visarjan Muhurat: शुक्रवार को धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई देते हुए गणेश विसर्जन होगा। मान्यता है कि शुभ संयोग में भगवान अनंत की पूजा करने से जीवन से दरिद्रता, संकट और लंबे समय से चले आ रहे कष्ट समाप्त हो जाते हैं।

Ganesh Visarjan 2026 time Anant Chaturdashi गणपति विसर्जन : बप्पा के विदाई की घड़ी अब नजदीक है। हर साल भाद्रपद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। सनातन धर्म में अनंत चतुर्दशी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन गणेश विसर्जन के साथ साथ भगवान विष्णु के अनिरुद्ध रूप की पूजा और उनके अनंत रूपों के स्मरण को समर्पित है। इस वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 25 सितंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। शुक्रवार को धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई देते हुए गणेश विसर्जन होगा। मान्यता है कि शुभ संयोग में भगवान अनंत की पूजा करने से जीवन से दरिद्रता, संकट और लंबे समय से चले आ रहे कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
गणपति विसर्जन कितने बजे करें, जानें अनंत चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम
शुभ योग में होगी पूजा और विसर्जन
अनंत चतुर्दशी को इस बार शुक्रवार का दिन होने के कारण माता लक्ष्मी और भगवान श्री हरि विष्णु की संयुक्त कृपा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। अनंत चतुर्दशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शुभ रवि योग का अद्भुत मेल हो रहा है। इन योगों में की गई पूजा, विसर्जन व्रत और धार्मिक अनुष्ठान अनंत गुना फल प्रदान करते हैं।
पूजा और गणेश विसर्जन के शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 25 सितंबर को पूजा के लिए कई शुभ समय प्राप्त हो रहे हैं। प्रातः काल शुभ मुहूर्त सुबह 06:12 बजे से सुबह 10:42 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:48 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक और चर एवं लाभ मुहूर्त दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 03:18 बजे तक है। सुबह 06:12 बजे से लेकर दोपहर 12:36 बजे के बीच पूजा संपन्न करना और अनंत सूत्र बांधना सर्वाधिक उत्तम फलदायी रहेगा।
कैसे करें गणपति विसर्जन?
- सुबह जल्दी उठकर नहाएं और साफ वस्त्र धारण करें।
- पूजा घर की साफ-सफाई करें
- बप्पा का जलाभिषेक करें
- पीले या लाल रंग के पुष्प, पीला चंदन, फल चढ़ाएं
- धूप और घी का दीपक दिखाएं और आरती करें
- गणेश जी को लड्डुओं, फल और मोदक का भोग लगाएं
- अंत में क्षमा प्रार्थना करें
- जिस उल्लास के साथ आप गणपति को घर लाए थे, उसी धूम धाम के साथ बप्पा को विदा भी करें।
कैसे करें अनंत चतुर्दशी पूजा?
प्रात: काल सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान ध्यान करें। साफ-सुथरे, संभव हो तो पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत व पूजा का संकल्प लें। पूजा स्थान को साफ कर वहां एक चौकी रखें। उस पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
अनंत चतुर्दशी की पूजा का सबसे मुख्य अंग अनंत धागा होता है। सूत या रेशम के धागे को हल्दी अथवा कुमकुम से रंगकर उसमें चौदह गांठे लगाई जाती हैं। ये चौदह गांठे भगवान विष्णु के चौदह लोकों भू, भुवः, स्वः, महः, जनः, तपः, सत्यः, अतल, वितल, सुतल, रसातल, तलातल, महातल और पाताल का प्रतीक मानी जाती हैं। भगवान अनंत के समक्ष चौदह गांठों वाले सूत्र को रखें।
इसके बाद फल, फूल, धूप, दीप, गंध, अक्षत और विशेष रूप से मालपुआ या पंचामृत का भोग लगाएं। पूजा के दौरान अनंत चतुर्दशी की पौराणिक व्रत कथा का पाठ करें या सुनें। अंत में भगवान श्री हरि विष्णु की आरती उतारें।
अनंत सूत्र धारण करने के नियम
अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत सूत्र धारण करने का विशेष महत्व है। पूजा संपन्न होने के बाद इस पवित्र अनंत धागे को मंत्रों के उच्चारण के साथ धारण किया जाता है। पुरुषों को इसे अपनी दाहिनी भुजा में तथा महिलाओं को इसे अपनी बाईं भुजा में बांधना चाहिए। मान्यता है कि इस रक्षा सूत्र को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, निरोगी काया और सभी विघ्नों से सुरक्षा प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

