गणेश चतुर्थी पर मेष राशि से लेकर मीन राशि करें उपाय, होगी समृद्धि ही समृद्धि

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Ganesh Chaturthi 2026 Upay : गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की उपासना करने से जीवन में चल रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करने पर गणपति बप्पा को प्रसन्न किया जा सकता है।

Ganesh Chaturthi 2026 Upay From Aries to Pisces Ganesh Chaturthi ko kya upay kare
गणेश चतुर्थी पर करें उपाय, होगी समृद्धि

Ganesh Chaturthi 2026 Upay, गणेश चतुर्थी 2026 : गणेश चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। जिस व्यक्ति पर गणेश जी की कृपा बनी रहती है, उसके जीवन में सुख- समृद्धि और खुशियां भी बनी रहती हैं। वहीं, गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की उपासना करने से जीवन में चल रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करने पर गणपति बप्पा को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी के उपाय -

गणेश चतुर्थी पर मेष राशि से लेकर मीन राशि करें उपाय, होगी समृद्धि ही समृद्धि

मेष राशि- गणेश चतुर्थी पर मेष राशि के लोग भगवान श्री गणेश का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल चंदन लगाएं।

वृषभ राशि- गणेश चतुर्थी पर गणपति जी का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि- गणेश चतुर्थी पर मिथुन राशि के लोग भगवान श्री गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि- श्री गणेश की असीम कृपा पाने के लिए कर्क राशि के लोग गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं।

सिंह राशि- गणेश चतुर्थी पर सिंह राशि के लोग भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग लगाएं और उनका पंचामृत से अभिषेक भी करें।

कन्या राशि- गणेश चतुर्थी पर कन्या राशि के लोग भगवान गणेश की असीम कृपा पाने के लिए प्रभु को पीला चंदन लगाएं।

तुला राशि- गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को कच्चे दूध और गंगाजल से गणपति बप्पा का अभिषेक करना चाहिए और उनकी विधिवत पूजा करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- गणेश चतुर्थी पर वृश्चिक राशि के लोग दही और शहद से भगवान गणेश का अभिषेक करें और ॐ गणेशाय नमः का जाप करें।

धनु राशि- गणेश चतुर्थी पर धनु राशि के लोगों को भगवान श्री गणेश को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि- गणेश चतुर्थी पर गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाना चाहिए और दूर्वा घास चढ़ानी चाहिए।

मीन राशि- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि के लोगों को प्रभु को खीर का भोग लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़गणेश चतुर्थी पर मेष राशि से लेकर मीन राशि करें उपाय, होगी समृद्धि ही समृद्धि