गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Ganesh Chaturthi 2026 Time : इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी पूजा की जाएगी। आप भी सोच रहे होंगे की इस दिन गणपति बप्पा की मूर्ति किस मुहूर्त में स्थापित की जाएगी। आइए जानते हैं सुबह से शाम तक के शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2026 Time kab hogi Ganesh Pooja Ganesh Sthapna Muhurat from 11:03 am to 1:30 pm
गणेश चतुर्थी 2026: जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2026 Time : गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। हर साल भगवान गणेश का जन्मोत्सव धूम- धाम के साथ 10 दिन तक मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना का विधान है। भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। मान्यता है कि गणपति बप्पा की पूजा से विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं तथा सुख-समृद्धि बनी रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी पूजा की जाएगी। आप भी सोच रहे होंगे की इस दिन गणपति बप्पा की मूर्ति कब स्थापित की जाएगी। आइए जानते हैं 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना के शुभ मुहूर्त -

गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी तिथि कब से कब तक: शुभ योग

14 सितंबर को चतुर्थी तिथि सुबह 07:07 बजे से ब्रह्म, इन्द्र योग, चित्रा, स्वाति नक्षत्र में दिन रात व्यापनी प्रारंभ होकर 15 सितंबर को प्रातः 7:44 मिनट तक रहेगी।

गणेश चतुर्थी पर भद्रा

इस दिन भद्रा 14 सितंबर शाम 07:22 बजे से 15 सितंबर की सुबह में 7:45 तक रहेगी। इसलिए गणेश मूर्ति की स्थापना 14 सितंबर को ही शुभ मुहूर्त में करना होगा।

गणेश चतुर्थी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 11:03 मिनट से दोपहर 01:30 बजे तक

अवधि - 02 घंटे 27 मिनट्स

सुबह से शाम तक मूर्ति स्थापना के शुभ मुहूर्त

  1. अमृत योग- प्रातः 06:05 से सुबह 07:38 तक
  2. अमृत काल- सुबह 07:18 बजे से 08:57 बजे तक
  3. शुभ योग- प्रातः 09:11 से सुबह 10:43 तक
  4. अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:51 से 12:41 तक
  5. विजय मुहूर्त- दोपहर 02:20 से 03:10 बजे तक
  6. लाभामृत- दोपहर 3:22 से शाम 06:28 तक
  7. गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:28 बजे से 06:51 बजे तक
  8. रवि योग- दोपहर 01:55 से सुबह 06:06, सितंबर 15

गणेश चतुर्थी मूर्ति विसर्जन कब होगा?

इस साल अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को है। शुक्रवार को गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन 25 सितंबर 2026 को होगा।

गणेश मूर्ति स्थापना किस दिशा में करें?

बप्पा की नई मूर्ति को पूजा मंदिर या उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए। शुद्ध स्थल पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर पीले आसन पर मूर्ति को स्थापित करें। इस तरह स्थापित करें कि गणेश विग्रह की पीठ उत्तर दिशा में हो व मुख दक्षिण की दिशा में हो। गणेश भक्त उत्तर की ओर मुख करके गणपति पूजन करें।

भगवान गणेश का प्रिय भोग क्या है?

मोदक, बूंदी के लड्डू, केला, हल्दी युक्त दुग्ध, बेल का मुरब्बा, आम, पपीता। वहीं, सिंदूर, केसर, हल्दी, पीले वस्त्र, पीले आसन का पूजा में उपयोग करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यता, शास्त्रीय मत व हिंदू पंचांग पर आधारित हैं। हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़गणेश चतुर्थी: 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना मुहूर्त, जानें शाम तक स्थापना मुहूर्त