13 या 14 सितंबर गणेश चतुर्थी कब है, जानें गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना का मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Ganesh Chaturthi 2026 Date kab hai Ganesh Chaturthi : इस बार गणपति स्थापना सोमवार को अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। 

Ganesh Chaturthi 2026 Date kab hai Ganesh Chaturthi Murti Sthapna Muhurat Time Vidhi
13 या 14 सितंबर गणेश चतुर्थी कब है

Ganesh Chaturthi 2026 Date kab hai Ganesh Chaturthi Muhurat, गणेश चतुर्थी 2026 : हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस बार गणपति स्थापना सोमवार को अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान श्री गणेश का प्राकट्य भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के मध्याह्न काल में हुआ था। इसलिए इसी समय पूजा और स्थापना का विशेष महत्व है। इस साल सोमवार का संयोग भी विशेष फलदायी माना जा रहा है, क्योंकि यह भगवान शिव का दिन है और इसी दिन उनके पुत्र गणेश की आराधना होगी। ऐसे में आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि -

13 या 14 सितंबर गणेश चतुर्थी कब है, जानें गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना का मुहूर्त

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 14, 2026 को सुबह 07:06 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त - सितम्बर 15, 2026 को सुबह 07:44 बजे

भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना किस शुभ मुहूर्त में करें?

हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना और मध्याह्न पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

किस दिशा में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें?

गणेश चतुर्थी की पूजा के दौरान गणेश प्रतिमा को घर या पूजा स्थल के ईशान कोण (उत्तर- पूर्व) अथवा पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ माना गया है। चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद 21 गांठ दुर्वा, लाल गुड़हल, सिंदूर, अक्षत, जनेऊ और मोदक या लड्डू अर्पित करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं को मंत्र का जाप करने की भी सलाह दी गई है, जिसे विघ्नों के नाश और सुख- समृद्धि का कारक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी की रात्रि में चंद्र दर्शन से बचना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा देखने से मिथ्या कलंक लगने की मान्यता है। इसलिए श्रद्धालुओं को इस पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

कब करें गणेश जी का विसर्जन?

गणेश चतुर्थी के साथ ही त्योहारों की धूम शुरू हो जाएगी। कहीं नौ तो कहीं 16 दिनों तक भगवान गणेश विराजमान रहेंगे। 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी यानी 25 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़13 या 14 सितंबर गणेश चतुर्थी कब है, जानें गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना मुहूर्त