Hindi Newsधर्म न्यूज़Friday Remedies How to Receive Goddess Lakshmi Divine Prosperity
शुक्रवार के दिन कमल, तुलसी के इन उपायों से खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी

शुक्रवार के दिन कमल, तुलसी के इन उपायों से खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी

संक्षेप:

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हफ्ते का पांचवां दिन यानी शुक्रवार मां देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ज्योतिष के मुताबिक यह दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें शुक्रवार को करने पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। 

Dec 05, 2025 10:08 am ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हफ्ते का पांचवां दिन यानी शुक्रवार मां देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ज्योतिष के मुताबिक यह दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा है। इसलिए इस दिन की महत्वता और भी बढ़ जाती है। यह दिन धन को आकर्षित करने के मामले में भी शुभ है। ऐसे में लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन तरह-तरह के उपाय करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी कभी नहीं होगी ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मां लक्ष्मी को प्रिय है कमल का फूल

मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है। ऐसे में शुक्रवार के दिन लकड़ी की चौकी पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखें। इसके बाद सी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद साधक मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करते हुए देवी को 54 या 108 कमल चढ़ाएं और देवी से प्रार्थना करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी जल्द ही प्रसन्न होती है।

कमल गट्टा या कमल के बीज से जुड़े उपाय

कमल के बीज अक्सर देवी लक्ष्मी की पूजा में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसका इस्तेमाल पैसा, दौलत और खुशहाली लाने के लिए किया जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन भक्त किसी शांत जगह पर बैठें, चौकी लें और देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखें, देसी घी का दीपक और अगरबत्ती जलाएं। इस दौरान भक्त सुखासन में बैठें, फिर देवी लक्ष्मी से जुड़े मंत्रों का जाप करना शुरू करें और माता लक्ष्मी को 108 कमल के बीज चढ़ाएं। इससे आपको आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा।

तुलसी के पौधे से जुड़े उपाय

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे शुभ और पवित्र माना गया है। इस पौधे को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यही वजह है कि शुक्रवार के दिन इस पौधे से जुड़े उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उपाय ये है कि इस दिन जातक बाजार से एक तुलसी का पौधा खरीदें और उसे मंदिर में दान कर दें, ताकि सभी भक्त उसकी पूजा कर सकें। यह देवी का आशीर्वाद पाने के सबसे अच्छे उपायों में से एक है और यह आपके जीवन में आ रही धन संबंधी समस्याओं को भी दूर करेगा।

श्री सूक्तम का पाठ करें

धन की प्राप्ति के लिए आपको देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद लेना चाहिए और इसके लिए भक्तों को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्तम पाठ करना जरूरी है। यह उपाय धन को आकर्षित करने में भी मदद करेगा। पाठ करने से पहले, आपको स्नान करना चाहिए और एक मूर्ति रखनी चाहिए।

मंत्र जाप करें

मंत्र जाप एक शक्तिशाली उपाय है जिसे आप शुक्रवार को अपने सामने देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखकर और देसी घी का दीया जलाकर कर सकते हैं। ऐसे में इस दिन मां देवी का एक मंत्र चुनें जिसे आप कम से कम 108 बार जाप करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और धन आकर्षित होगा।

मां लक्ष्मी के विशेष मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
धनाय नमो नम:
ॐ लक्ष्मी नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
लक्ष्मी नारायण नम:
पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
ॐ धनाय नम:
ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!