Hindi Newsधर्म न्यूज़Follow Feng Shui tips to maintain happiness and peace in the house
Feng Shui: घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए करें फेंग शुई उपाय

Feng Shui: घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए करें फेंग शुई उपाय

संक्षेप:

  • Feng Shui tips : घर में कुछ वस्तुएं रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है की कुछ आइटम्स काफी लकी माने जाते हैं, जिन्हें रखने से घर की पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है।

Tue, 22 Oct 2024 09:02 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

फेंग शुई शास्त्र चीनी वास्तु शास्त्र है। फेंग शुई में बताया गया है कि घर में क्या रखना चाहिए और कहां रखना चाहिए। घर में कुछ वस्तुएं रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है की कुछ आइटम्स काफी लकी माने जाते हैं, जिन्हें रखने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है। आइए फेंगशुई शास्त्र के अनुसार जानते हैं घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए करें फेंग शुई उपाय

फिश एक्वेरियम- अगर आप अपने घर में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं तो अपने घर में फिश एक्वेरियम ले आएं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की संपन्नता बनी रहती हैं।

कछुआ- फेंग शुई विद्या के अनुसार, घर में कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में उत्तर की दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर जी से माना जाता है। इसलिए उत्तर दिशा में पानी के जार में कछुआ रखने से आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कछुआ रखने से घर की सुख-शांति भी बनी रहती है।

जेड प्लांट- जेड प्लांट काफी लकी माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर के एन्ट्रेंस पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। न केवल ये पौधा ऑक्सीजन बढ़ाएगा बल्कि सुख-समृद्धि में वृद्धि भी करेगा।

लाफिंग बुद्धा- फेंगशुई विद्या के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से घर में हंसी-खुशी बरकरार रहती है। ज्यादातर मेन डोर के सामने लाफिंग बुद्धा को रखना चाहिए, जिससे घर में घुसते ही पहली नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े।

चीनी सिक्के- फेंग शुई विद्या में चीनी सिक्कों का काफी महत्व है। माना जाता है इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़ें में बांधकर तिजोरी के अंदर रखने से दरिद्रता दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!