parrots photo expand love तोते की तस्वीर बढ़ाएगी प्यार

तोते की तस्वीर बढ़ाएगी प्यार 

आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में पति-पत्नी के बीच समय की कमी बढ़ती जा रही है। इन हालात में कई बार सात जन्मों का रिश्ता दरकने लगता है। फेंगशुई में बताए गए कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी लव लाइफ...

Admin Mon, 23 May 2016 03:56 AM
share Share
Follow Us on
तोते की तस्वीर बढ़ाएगी प्यार 

आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में पति-पत्नी के बीच समय की कमी बढ़ती जा रही है। इन हालात में कई बार सात जन्मों का रिश्ता दरकने लगता है। फेंगशुई में बताए गए कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी लव लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। 

तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। तोता कभी पालना नहीं चाहिए। तोते की तस्वीर घर में लगाने से पति और पत्नी के बीच प्रेम संबंध और मधुर हो जाते हैं।

पति-पत्नी को अपने बेडरूम में कभी सफेद संगमरमर नहीं लगवाना चाहिए। इसे मंदिर में लगाना उचित माना जाता है।

फेंगशुई के अनुसार सिंगल कुर्सी अकेलेपन को दर्शाती हैं। इसलिए सिंगल कुर्सी को हटा देना उचित है। घर को सजाना, सकारात्मक ऊर्जा को लाने का सबसे आसान तरीका है। घर की साफ सफाई और सजावट में वक्त दें। 

बेडरूम से टीवी और कंप्यूटर जैसे उपकरण एकदम बाहर कर देना चाहिए। दंपति को अपना बिस्तर खिड़की या दीवार से सटाकर कभी नहीं लगाना चाहिए, इससे रिश्तों में तनाव पैदा हो जाता है। फेंगशुई के अनुसार पानी, प्यार की ऊर्जा में बाधक माना जाता है। इसलिए बेडरूम में पानी से जुड़ी तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए। मछलीघर भी नहीं रखना चाहिए। 

बेडरूम में अपनी कपल फोटो, बेड के ठीक ऊपर नहीं, बल्कि सामने की दीवार पर लगाएं। पति-पत्नी के बेड पर एक ही गद्दा होना चाहिए। दो गद्दों का प्रयोग दंपति के भविष्य के लिए ठीक नहीं माना जाता है। बेडरूम में नदी, तालाब, झरना या जल का प्रवाह दर्शाती तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए।

अगर पति-पत्नी में से किसी के पहले कभी कोई संबंध रहे हों तो उससे जुड़ी हर वस्तु को बेडरूम से बाहर रखना चाहिए। यह उनको खासतौर पर ध्यान में रखना चाहिए जिनकी तलाक के बाद दूसरी शादी हुई हो।