फेंगशुई टिप्स: कछुए वाली की-रिंग में चाभियां लगानी चाहिए या नहीं? जानें सही नियम
फेंगशुई के अनुसार अगर कछुए वाली की-रिंग का इस्तेमाल किया जाए तो ये जिंदगी में पॉजिटिविटी ला सकता है। इसे आर्थिक स्थिति और घर के माहौल के लिए बहुत ही लकी माना जाता है। जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका।

फेंगशुई में कछुए वाली की-रिंग को पास रखना बहुत ही लकी और शुभ मानते हैं। कछुए को हमेशा से सुख-समृद्धि और लंबी उम्र का सिंंबल मानते हैं। साथ ही इसे अच्छी एनर्जी से भी जोड़कर देखते हैं। फेंगशुई कछुए को घर में रखना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि आजकल इसकी की-रिंग भी मार्केट में खूब मिलती है। लेकिन क्या इसकी की-रिंग में चाभियों को रखना सही होता है? क्या इससे जुड़ा भी कोई नियम होता है?
चलिए जानते हैं कि आखिर कछुए वाले की-रिंग को इस्तेमाल करने सा सही तरीका क्या है? नियम के हिसाब से कछुए वाली की-रिंग में चाभियां रख सकते हैं। फेंगशुई मान्यता के अनुसार बस इस की-रिंग को इस्तेमाल करते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कछुए वाली की-रिंग इस्तेमाल करते वक्त रखें ध्यान
1. इस की-रिंग में आप एक साथ कई चाभियां ना लगाएं। नियम के अनुसार इसमें जरूरत से ज्यादा चाभियां लगाना सही नहीं है। दरअसल एक साथ कई चाभियों को लगाने से की-रिंग भारी होती है और ये सही नहीं है। फेंगशुई में कछुए को स्टेबिलिटी और बैलेंस के रूप में देखते हैं। ऐसे में की-रिंग को थोड़ा साफ-सफाई और ठीक से रखना चाहिए।
2. अगर आपके कछुए वाली की-रिंग में कोई चाभी ऐसी है जो ज्यादा इस्तेमाल में नहीं आती है या फिर खराब है तो उसे हटा दें। इस की-रिंग में किसी भी तरह की टूटी या फिर खराब ताभी को गलती से भी ना रखें। माना जाता है कि इससे एनर्जी स्टक होती है और फिर सारे काम अटकने लगते हैं।
k
3. जब भी आप कछुए वाली की-रिंग खरीदें तो ये जरूर देखें कछुए का मुंह कैसा है। फेंगशुई के हिसाब से की-रिंग में कछुए का मुंह ऊपर या फिर अंदर की ओर होगा तो ये शुभ होगा। ऐसी की-रिंग से आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
4. इस बात का तो विशेष रूप से ध्यान रखें कि कछुए वाली की-रिंग में कभी भी धूल या गंदगी ना जमा हो। इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखें। वहीं की-रिंग को इधर-उधर फेंक कर ना ही रखें। इसके अलावा इसे कभी भी ऐसी जगह ना रखें जहां आसपास गंदगी हो।
कछुए की-रिंग में लगाएं ये चाभियां
कछुए वाली की-रिंग में आप घर के मुख्यद्वार की चाभियां लगाएंगे तो ये शुभ होगा। इसके अलाावा आप इसमें नियम के हिसाब से घर की तिजोरी, ऑफिस, अलमारी वगैरह की चाभियां रख सकते हैं। फेंगशुई मान्यता है कि इससे सुरक्षा और स्टेबिलिटी का भाव आता है। वहीं आर्थिक स्थिति के लिए पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इस की-रिंग में चाभियां लगाना गलत नहीं है बस कोशिश करें कि ये सही हालत में रखी हुआ हो और इसमें लगी चाभियों में किसी भी तरह की जंग ना लगी हो।


