आर्थिक लाभ के लिए आज ही घर ले आएं फेंगशुई की ये चीजें

आर्थिक लाभ के लिए आज ही घर ले आएं फेंगशुई की ये चीजें

संक्षेप:

Feng Shui: फेंगशुई एक चीनी कला है। फेंगशुई के उपाय करने से आर्थिक लाभ होता है। फेंगशुई का सामान घर की सुंदरता में चार चांद लगाने में सहायक भी होते हैं। फेंगशुई की कुछ चीजें अपने घर लाना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के किन चीजों को घर लाने से लाभ होता है-

Jul 21, 2025 01:42 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share

Feng Shui: फेंगशुई एक चीनी कला है। फेंगशुई के उपाय करने से आर्थिक लाभ होता है। फेंगशुई का सामान घर की सुंदरता में चार चांद लगाने में सहायक भी होते हैं। फेंगशुई की कुछ चीजें अपने घर लाना बेहद शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार फेंगशुई की इन चीजों को घर लाने से जीवन सुखमय हो जाता है और धन लाभ होता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के किन चीजों को घर लाने से लाभ होता है-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फेंगशुई का कछुआ : धन लाभ के लिए आप घर में फेंगशुई का कछुआ ला सकते हैं। मान्यता है कि घर की उत्तर दिशा में फेंगशुई का कछुआ रखना चाहिए। फेंगशुई का कछुआ रखने से सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है और कार्य-व्यापार में तरक्की के अवसर मिलते हैं।

लाफिंग बुद्धा : फेंगशुई के मुताबिक, घर में लॉफिंग बुद्धा रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लॉफिंग बुद्धा रखने से धन लाभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली भी आती है।

फेंगशुई फाउंटेन : फेंगशुई के मुताबिक फेंगशुई फाउंटेन को घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे आय के नए साधनों से धन लाभ होता है और घर में खुशियों का माहौल रहता है। फेंगशुई के अनुसार, इस घर के उत्तर दिशा या ईशान कोण में रखना शुभ माना गया है।

फेंगशुई फ्रॉग : फेंगशुई फ्रॉग को घर में रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और आर्थिक लाभ होता है। प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतों से मुक्ति मिलती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

घर के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाएं हरे-भरे पौधे: घर के लिविंग रूम या डाइनिंग रूम के दक्षिण-पूर्व कोने में आप हरे-भरे पौधे लगा सकते हैं। इससे घर में धन लाभ के योग बनेंगे। फेंगशुई के अनुसार, घर का दक्षिण-पूर्व कोना दौलत और धन के भाग्य को नियंत्रित करता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
अगस्त में बुध हो जाएंगे मार्गी, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!