Hindi Newsधर्म न्यूज़fengshui tips these 2 things on main door will remove negativity from your house
फेंगशुई टिप्स: कम खर्चे में करें घर की काया पलट, मुख्य द्वार पर  इन 2 चीजों  को लगाकर दूर भगाएं नेगेटिविटी

फेंगशुई टिप्स: कम खर्चे में करें घर की काया पलट, मुख्य द्वार पर इन 2 चीजों को लगाकर दूर भगाएं नेगेटिविटी

संक्षेप: फेंगशुई के हिसाब से अगर घर के मुख्य द्वार पर दो चीजें लगा दी गई तो घर में कभी भी नेगेटिविटी की एंट्री नहीं हो पाएगी। साथ ही घर में मौजूद नेगेटिविटी भी घर से छूमंतर हो जाएगी। चलिए जानते हैं कि आखिर ये 2 चीजें कौन सी हैं?

Thu, 13 Nov 2025 04:03 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Feng Shui Tips for Main Door: फेंगशुई के कुछ-कुछ नियम वास्तु शास्त्र जैसे ही लगते हैं, लेकिन इनमें बड़ा अंतर होता है। फेंगशुई के ज्यादातर नियम घर की एनर्जी से जुड़े होते हैं। वहीं वास्तु का सबसे बड़ा हिस्सा दिशाओं पर फोकस्ड होता है। बता दें कि फेंगशुई में घर के हर एक कोने को लेकर कुछ ना कुछ ऐसे नियम हैं, जिसे आप आसानी से पूरा कर सकते हैं। इन नियमों के पालन से एनर्जी ऐसी बदलेगी कि घर की पूरी काया पलट हो जाएगी। बता दें कि घर के मेन डोर यानी मुख्य द्वार से जुड़ा एक नियम है, जिसकी मदद से घर की नेगेटिविटी को दूर किया जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य द्वार पर लगा लें ये 2 चीजें

फेंगशुई के अनुसार घर में किसी भी शुभ काम की शुरुआत घर के मुख्य द्वार से ही की जाती है। अगर यहां पर चीनी सिक्कों या फिर विंड चाइम को लटका देना चाहिए। फेंगशुई के हिसाब से चीन चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे में बांधकर उसे दरवाजे के हैंडल में लटका देना चाहिए। माना जाता है कि जिस घर में ऐसा होता है, वहां सौभाग्य हमेशा दस्तक देने आता है। हालांकि इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि ये सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटके हो ना कि बाहर की ओर। इसे सिर्फ आप मुख्य द्वार के दरवाजे पर ही लगा देंगे, तो इतना ही काफी होगा। वहीं विंड चाइम को भी मेन डोर पर टांगने से अच्छी एनर्जी घर में आती है। दरअसल जब विंड चाइम हवा से टकराकर आवाज करती हैं तो ये अपने साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आती हैं।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: पौधों से जुड़े इन 3 नियमों को ना करें नजरअंदाज

इन चीजों का भी रखें ध्यान

फेंगशुई के हिसाब से मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। साथ ही ये चमकदार भी दिखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। वहीं कोशिश करनी चाहिए कि मुख्य द्वार के आसपास काफी रोशनी हो। वहीं इसके आसपास जूते-चप्पल इकट्ठे नहीं करने चाहिए। कोशिश करें कि आपका दरवाजा स्मूदली खुले। अगर दरवाजा खुलते समय आवाज करता है तो इसे जल्दी ठीक करवाना चाहिए। इसके अलावा दरवाजे के पास मनी प्लांट या फिर जेड प्लांट रखें जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!