Fengshui Tips: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं बागुआ मिरर, इन 2 परेशानियों से मिलेगी राहत
Bagua Mirror at Maindoor: फेंगशुई के नियम के हिसाब से बागुआ मिरर घर की कई दिक्कतों को आसानी से दूर कर सकता है। जानें इस मिरर से जुड़ी मान्यता और इसे लगाने के सही तरीके के बारे में।

फेंगशुई में घर के हर कोने को काफी अहम माना जाता है। जब बात आती है घर के मुख्य द्वार की तो ये और भी खास हो जाता है। फेंगशुई के अनुसार यही वो जगह होती है जहां से घर में आने वाली एनर्जी का रास्ता बनता है। ऐसे में मुख्य द्वार से जुड़ी हुई हर एक चीज का खास ख्याल रखना चाहिए। नियम के अनुसार घर में अच्छी एनर्जी लाने के लिए मुख्य द्वार पर कुछ चीजों का होना जरूरी है। इन्हीं में से एक है बागुआ मिरर। ये घर में रखने जाने वाले मिरर से काफी अलग होता है। इसमें आठ कोण होते हैं और इसके चारों और फेंगशुई से जुड़ी खास चीजें बनी होती हैं।
अगर घर में नेगेटिव एनर्जी महसूस हो या फिर घर के सामने कोई ऐसी चीज है जिसे नेगेटिविटी से जोड़कर देखते हैं तो इस मिरर को मुख्य द्वार पर जरूर लगाना चाहिए। जानें बागुआ मिरर से जुड़ी खास बातों को।
इन 2 परेशानियों से राहत दिलाता है बागुआ मिरर
बुरी नजर होती है दूर
फेंगशुई के अनुसार अगर घर के सामने कोई खंडहर जैसा घर हो या फिर कोई हॉस्पिटल या खंभा हो तो इसे नेगेटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। वहीं अगर चौराहे की सीध पर भी अगर घर है तो इसे भी सही नहीं माना जाता है। वहीं बुरी नजर को लेकर भी कई तरह की बातें होती हैं। इन सभी नेगेटिव चीजों को मिरर से रिफ्लेक्ट करके बागुआ मिरर घर से दूर करता है।
पैसों से जुड़ी दिक्कत होती है दूर
फेंगशुई मान्यता है कि अगर घर में आपको बहुत ही ज्यादा नेगेटिविटी महसूस हो रही है तो इसका असर परिवार के सदस्यों पर धीरे-धीरे खूब पड़ेगा। हो सकता है कि लोग हर छोटी-छोटी बात की टेंशन लेने लगे। मनमुटाव की स्थिति बने और बैचेनी सी बढ़ जाए। पैसों के मामले में भी चीजें खराब हो सकती हैं। ऐसे में बागुआ मिरर को एक मिरेकल के तौर पर देखा जाता है। ये इस तरह की परेशानियों को काफी हद तक दूर करता है। साथ ही ये घर का माहौल भी काफी खुशनुमा बनाता है।
इस मिरर को लगाते वक्त रखें ध्यान
1. बागुआ मिरर को कभी भी घर के अंदर ना लगाएं। इसे हमेशा मुख्य द्वार पर ही लगाना सही माना जाता है। इस मिरर को हमेशा दरवाजे के ठीक ऊपर लगा सकते हैं।
2. अगर ठीक सामने घर है तो इस मिरर को ऐसे लगाएं कि उसमें सामने वाले का घर या फिर मुख्य द्वार सीधे ना नजर आए।
3. साथ ही इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखें कि मिरर की सफाई समय-समय पर होती रहे। इस पर किसी भी तरह की गंदगी या फिर धूल नहीं जमनी चाहिए।


