Fengshui: क्या घर के सामने लिफ्ट होनी चाहिए?, पढ़ें क्या कहता है फेंगशुई का नियम
Fengshui tips in hindi: फेंगशुई का नियम एनर्जी ची के बैलेंस को देखता है, अगर एनर्जी का बैलेंस नहीं होता है तो परेशानियां आती हैं। यहां जानें कि घर के सामने लिफ्ट होने से कैसे बैलेंस खराब होता है।

फेंगशुई की मानें तो अगर आपके घर और ऑफिस के सामने या फिर घर के सामने लिफ्ट होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे आपके घर या ऑफिस के सामने लिफ्ट खुलती और बंद होती रहेगी। लोग आएंगे जाएंगे, इससे फेंगशुई के अनुसार ची की एनर्जी खराब हो जाएगी। इसका बैलेंस खराब होगा। कहा जाता है कि इससे आपके भाग्य पर खराब असर होता है। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा, आप कुछ भी एकाग्र होकर नहीं कर पाएंगे।
कैसे रूकेगी एनर्जी?
अब आपके दिमाग में सवाल आएगा कि ऐसे में क्या करें, आप अपने घर का दरवाजा भी नहीं बदल सकते हैं, आप लिफ्ट भी वहां से नहीं हटा सकते हैं। इसलिए आपके लिए दोनों ही चीजें सही नहीं है। इसके लिए कोशिश करें कि अपने दरवाजे के बाहर एक पाकुआ दर्पण लगा लें, यह दर्पण आपके घर के अंदर नेगेटिव एनर्जी को आने से रोकता है। इसके साथ ही एक और तरीका है इसके लिए आपको थोड़ा खर्चा करना होगा, इसके लिए लिफ्ट के फर्श से अपने घर के फर्श को ऊंचा कर लें। अगर आपके घर का फर्श और दरवाजा ऊंचा हो जाएगा, तो एनर्जी बैलेंस हो जाएगी। इसके बाद कुछ करने की जरूरत नहीं, इसलिए फेंगशुई का सीधा सा तरीका है कि आपको एनर्जी का बैलेंस रखना है। इससे ही चीजें सही हो जाएंगी। अगर आप कम खर्च में बैलेंस करना चाहते हैं तो आप शीशे यानी दर्पण वाला उपाय भी कर सकते हैं।
घर का मुख्य दरवाजा कैसा हो
वास्तु की तरह ही फेंगशुई में भी घर का मुख्य दरवाजा खास माना जाता है। कहा जाता है कि इससे लोग ही नहीं नेगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी भी अंदर बाहर जाती है, इसलिए हमें ये कोशिशें करनी चाहिए कि घर में सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी प्रवेश करती रहे, इसके लिए आपको चेक करना चाहिए कि घर का दरवाजा टूटा हुआ ना हो, गंदा ना हो।
इसके खुलने पर आवाज ना आती हो। अगर ऐसा है तो नेगेटिव एनर्जी आपके घर में आएगी। दरवाजे की रोजाना सफाई करें, उसके कब्जों में तेल डालें ताकि कोई आवाज न आए। इसलिए दरवाजे की साफ सफाई से इसके रखरखाव का खास ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि घर के दरवाजे के आसपास की जगह को भी साफ और सुथरा रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

