फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में कछुआ रख सकते हैं या नहीं? जानें सही नियम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फेंगशुई में कछुए को काफी पॉजिटिव और लकी मानते हैं लेकिन क्या इसे बेडरूम में रखना सही होता है? जानिए फेंगशुई नियम के हिसाब से कछुए को बेडरूम में रख सकते हैं या नहीं?

Feng Shui Turtle in Bedroom
बेडरूम में फेंगशुई कछुआ रख सकते हैं?

फेंगशुई में कछुए को बहुत ही ज्यादा लकी माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में सही दिशा और तरीके से रखा जाए तो ये सुख-समृद्धि ले आता है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि इसकी एनर्जी से घर में पॉजिटिविटी आती है। लोग घर में इसे रखना पसंद करते हैं क्योंकि इससे कई और फायदे होते हैं। हालांकि सवाल ये है कि क्या फेंगशुई कछुए को हम बेडरूम में रख सकते हैं? इस तरह के सवाल लोगों को काफी कन्फ्यूज भी करते हैं। फेंगशुई मान्यता के अनुसार ऐसा करना सही तो नहीं है लेकिन अगल कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए तो नियम के अनुसार कछुए को यहां रखा जा सकता है।

दरअसल फेंगशुई में ऐसा माना जाता है कि बेडरूम शांत एनर्जी वाली जगह होती है और यहां हम आराम करते हैं। ऐसे में नियम के हिसाब से यहां पर ऐसा ही फेंगशुई कछुआ रखना चाहिए जिसकी एनर्जी ऐसी ही हो। अगर नियम के हिसाब से चला जाए को बेडरूम में लकड़ी वाला कछुआ रखना ज्यादा सही माना जाता है। अगर बेडरूम में इसे रखा जाए तो इससे माहौल पॉजिटिव और शांत बनता है। वहीं कपल्स के बीच समझदारी और अच्छी बॉन्डिंग के लिए बेडरूम में क्रिस्टल कछुआ भी रखा जा सकता है।

बेडरूम में कछुआ रखते वक्त ना करें ये गलतियां

1. अगर आप बेडरूम में फेंगशुई कछुआ रखने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखें कि यहां पर पीतल या फिर तांबे का कछुआ ना ही रखें। फेंगशुई में इससे बचने की सलाह दी जाती है। दरअसल धातु की एनर्जी ज्यादा एक्टिव और पावरफुल होती है। ऐसे में इसका असर हमारे मन और नींद पर पड़ेगा।

2. बेडरूम में कभी भी पानी वाला कछुआ ना रखें। आमतौर पर फेंगशुई कछुए को पानी से भरे कटोरे में रखना होता है लेकिन बेडरूम में कछुए को रखते हुए ये उपाय ना करें। माना जाता है कि इससे कमरे की एनर्जी प्रभावित होती है। बेडरूम में हमेशा बिना पानी वाला कछुआ ही रखें।

3. कछुए को घर में कहीं भी रखें इसका डायरेक्शन बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। नियम के हिसाब से इसे हमेशा पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिखा में रखना सही माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। अगर आप कछुए को बेडरूम में रखने वाले हैं तो इसके लिए उत्तर दिशा को चुनना सही होगा।

4. इस बात का भी ध्यान रखें कि कछुए का मुंह कमरे में अंदर की ओर हो। इससे घर के अंदर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। अगर कमरे में कोई खिड़की है तो इसका मुंह खिड़की की ओर ना रखें।

रखें इन बातों का खास ध्यान

1. फेंगशुई कछुए को कभी भी अपने बेड या फिर तकिए की साइड ना रखें।

2. इसे आप साइड टेबल या फिर किसी दूसरे शेल्फ पर रख सकते हैं। बस ध्यान रहें कि ये आपके सोने वाली जगह पर ना हो।

3. कछुए पर कभी भी धूल ना जमा होने दें क्योंकि इसे सही नहीं माना जाता है। नियमित रूप से इसकी सफाई करें।

4. टूटे हुए फेंगशुई कछुए को घर में कभी भी ना रखें। इसे तुरंत बदल दें या फिर घर से निकाल दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़फेंगशुई टिप्स: बेडरूम में कछुआ रख सकते हैं या नहीं? जानें सही नियम