Fengshui Tips: बेडरूम में भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, पार्टनर संग होता है कलेश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Fengshui Tips for Bedroom: फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में कुछ चीजों को रखना रिश्ते के लिए खराब साबित हो सकता है। जानें क्या आपके बेडरूम में ऐसी चीजें रखी हैं?

fengshui tips bedroom things to avoid for couples happy married life
बेडरूम फेंगशुई टिप्स

Fengshui Tips for Bedroom: फेंगशुई में बेडरूम को घर का अहम हिस्सा माना जाता है। इसे सिर्फ सोने की जगह ही नहीं बल्कि कपल्स के रिश्ते और घर की पॉजिटिव एनर्जी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। फेंगशुई मान्यता है कि कमरे में रखी हुई छोटी-छोटी चीज भी रिश्ते पर गहरा असर डाल सकती है। अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है कि पार्टनर के साथ बिना बात के ही बहस हो रही है या फिर रिश्ता टॉक्सिक लगने लगा है तो बेडरूम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। कई बार बेडरूम में रखी हुई कुछ चीजें घर में और रिश्तों में नेगेटिविटी लेकर आते हैं। जानिए फेंगशुई के हिसाब से किन चीजों को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए?

बेडरूम में कभी ना रखें ये 3 चीजें-

1. बेड के ठीक सामने शीशा

अगर आपके बेड के एकदम आगे बड़ा शीशा लगा हुआ है और उसकी प्लेसमेंट ऐसे है कि जब भी आप सोते हैं जो आप उसमें नजर आते हैं तो फेंगशुई में ये सही नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इससे कमरे की शांति और एनर्जी बुरी तरह से प्रभावित होती है। इस वजह से कपल्स के बीच छोटी-छोटी बात पर बहसबाजी होने लगती है। अगर आपके लिए संभव हो पाए तो शीशे को हटा दें। अगर ऐसा संभव नहीं है तो रात में सोने से पहले उसे पर्दे या फिर किसी भी कपड़े से ढक दें।

2. पानी से संबंधित चीजें

अगर आप अपने बेडरूम में एक्वेरियम या फिर डेकॉर वाले फाउंटेन रख रहे हैं तो इसे हटाने में ही भलाई होगी। फेंगशुई के हिसाब से पानी से जुड़ी चीजें भी बेडरूम की एनर्जी को प्रभावित करती है। मान्यता है कि इससे रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। वहीं घर के खर्चे फालतू में ही बढ़ते जाते हैं। इस तरह की चीजों को लिविंग रूम या फिर घर की उत्तर दिशा में ही रखना सही माना जाता है।

3. कांटेदार पौधे

अगर आपके बेडरूम में सूखे हुए फूल है या फिर कोई कांटेदार पौधा है तो इसे हटा देना ही सही फैसला होगा। फेंगशुई में इन पौधों को बेडरूम के लिए बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक इन चीजों को बेडरूम में रखने से रिश्ते में नेगेटिविटी आने लगती है। इसी के साथ पार्टनर के व्यवहार में भी रुखापन महसूस किया जा सकता है। इसकी जगह आप लकी बैंम्बू या फिर मनी प्लांट को यहां रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Fengshui Tips: बेडरूम में भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, पार्टनर संग होता है कलेश