Fengshui Tips: बेड के लिए सही दिशा कौन सी है? रखें इन 3 बातों का ध्यान
फेंगशुई मान्यता के अनुसार बेडरूम में बेड की दिशा सही होनी चाहिए क्योंकि इसकी वजह से जिंदगी में शांति आती है। वहीं बेड से जुड़ी कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

वास्तुशास्त्र की तरह ही फेंगशुई में भी घर की हर चीज की सही प्लेसमेंट को महत्व दिया जाता है। बात की जाए बेडरूम की तो यहां से जुड़ी कई ऐसी बातें और नियम हैं जिसे लेकर आमतौर पर लोग गलतियां कर देते हैं। बेडरूम में बेड की दिशा क्या होनी चाहिए इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। फेंगशुई मान्यता यही है कि सोने की सही दिशा और बेड की सही प्लेसमेंट से ना सिर्फ कमरे का वास्तु सही रहता है बल्कि इससे जिंदगी में भी सुख-शांति बनी रहती है। जानें बेड को यहां रखते वक्त किस दिशा को ध्यान में रखना चाहिए? साथ ही जानें और भी जरूरी नियमों को।
सोते वक्त इस दिशा में हो सिर
1. फेंगशुई के नियम के हिसाब से सोते वक्त हमारा सिर हमेशा पूर्व या फिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। माना जाता है कि इन दोनों दिशाओं में सिर रखकर सोने से मन शांत रहता है। अगर किसी भी तरह का तनाव है या फिर वर्क लोड के चलते दिमाग शांत नहीं पा रहा है और इससे नीद प्रभावित हो रही है तो इस दिशा में सिर करके सोने से फायदा मिलता है।
2. स्टूडेंट्स को हमेशा पूर्व दिशा की ओर ही सिर करके सोना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में सोने से फोकस और भी अच्छा बनचा है और मन एकाग्र रहने लगता है। पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए ये दिशा किसी मिरेकल से कम नहीं है।
3. फेंगशुई के अनुसार कभी भी गलती से उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए। माना जाता है कि ये गलती करने से नींद में दिक्कत आती है और हो सकता है कि बैचेनी भी महसूस हो। ऐसे में इस दिशा की ओर सर रखकर सोने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए।
बेड की सही पोजीशन
सिर्फ आपके सोने की दिशा ही नहीं बल्कि ये बात भी महत्व रखती है कि आपका बेड कहां रखा हुआ है? फेंगशुई के अनुसार कमरे में बेड इस तरह से रखा होना चाहिए जहां पर लेटने के बाद कमरे का दरवाजा आसानी से नहीं दिखना चाहिए। बेड ऐसा नहीं होना चाहिए कि उसके ठीक सामने कोई दरवाजा है। इस बात का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए कि लेटते वक्त पैर कभी भी दरवाजे की ओर ना हो। अगर स्थिति ऐसी है कि जगह कम होने की वजह से दरवाजे के ठीक सामने ही बेड रखना पड़ रहा है तो कोशिश करें कि बीच में एक पर्दा जरूर लगा हो।
बेड के पीछे हो दीवार
जिस तरह आपने बेड को रखा है इस बात का ध्यान दें कि उसके पीछे दीवार हो। फेंगशुई में माना जाता बै कि ये स्टेबिलिटी और सुरक्षित होने का एहसास दिलाता है। इससे नींद भी प्रभावित नहीं होती है और जिंदगी में फालतू की परेशानियां नहीं आती हैं। बस आपके बेड की दोनों ओर थोड़ा-थोड़ा स्पेस जरूर होना चाहिए ताकि बेड से उतरने में आसानी हो। एनर्जी के हिसाब से भी बेड की प्लेसटमेंट ऐसी ही होनी जरूरी है।
बेड के नीचे ना रखें सामान
आमतौर पर लोग बेड के नीचे कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं जो ज्यादा काम में नहीं आती है। अगर आप भी बेड के नीचे कुछ सामान रखते हैं तो उन्हें हटा दें। मान्यता है कि बेड के नीचे वाली जगह अगर साफ रहती है तो जिंदगी में सही बैलेंस बना रहता है। छोटे-छोटे बदलाव करके आप जिंदगी की आधी दिक्कतें ऐसे ही दूर कर लेंगे।


