फेंगशुई टिप्स: मेटल, लकड़ी और क्रिस्टल कछुए को किस दिशा में रखना चाहिए?
Fengshui Turtle Right Direction: फेंगशुई कछुए को घर में रखना लकी माना जाता है लेकिन इसके लिए सही दिशा का चुनना बहुत ही जरूरी है क्योंकि तभी ये कछुआ पूरी तरह से घर में पॉजिटिव एनर्जी एक्टिवेट कर पाता है।

फेंगशुई कछुआ देखने में जितना सुंदर होता है इसकी एनर्जी भी इतनी ही असरदार होती है। लोग लंबी उम्र, अच्छी हेल्थ और घर की सुख-शांति के लिए इसे रखते हैं। हालांकि घर में बस इसे कहीं भी रख देना काफी नहीं है। फेंगशुई मान्यता है कि अगर कछुए को सही जगह के साथ-साथ सही दिशा में रखा जाए तो ये पूरे घर की पॉजिटिव एनर्जी को एक्टिवेट कर देता है। तो चलिए जानते हैं कि फेंगशुई कछुए को रखने के लिए सबसे सही और परफेक्ट दिशा कौन सी है?
धातु वाले फेंगशुई कछुआ की सही दिशा
फेंगशुई कछुए को रखते वक्त लोग इसी बात पर बार-बार कन्फ्यूज होते हैं कि आखिर इसे कहां रखा जाए? अगर किसी धातु जैसे पीतल, तांबे या फिर किसी दूसरी धातु का कछुआ ले आए हैं तो इसे हमेशा घर में उत्तर-पश्चिम दिशा में ही रखें। इस दिशा को फेंगशुई में पैसे और नौकरी में नए मौकों के रूप में देखा जाता है। इस दिशा में धातु वाला फेंगशुई कछुआ रखने का मतलब है कि आप नौकरी और बिजनेस में नए मौके पा सकते हैं। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि इस दिशा की मदद से रुके और अटके हुए पैसे मिलने के साथ-साथ सारे काम बनने लगते हैं।
क्रिस्टल वाले फेंगशुई कछुए की सही दिशा
अब बात कर लेते हैं क्रिस्टल वाले कछुए की। अगर आप इसे घर में रखने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए सबसे सही दिशा दक्षिण-पश्चिम मानी जाती है। इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। माना जाता है कि इस दिशा में क्रिस्टल कछुए को रखने से घर के सदस्यों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनती है। साथ ही इससे घर का माहौल भी काफी पॉजिटिव होता है।
लकड़ी वाले फेंगशुई कछुए की सही दिशा
अगर आपने क्रिस्टल और धातु की बजाय लकड़ी वाला कछुआ लिया है तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इसे पूर्व दिशा में भी रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा को परिवार के सदस्यों की अच्छी सेहत से जोड़कर देखते हैं। वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा को ग्रोथ के रूप में देखते हैं। इन दिशाओं में लकड़ी वाले कछुए को रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
फेंगशुई कछुए को यहां ना रखें
इस कछुए को आप कभी भी भूलकर बेडरूम में ना रखें। ना ही इसे किचन या फिर बाथरूम के आसपास रखें। फेंगशुई में इन जगहों पर कछुओं को ना रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही इसे सीधे तौर पर जमीन पर भी ना रखें। अगर इसे साफ-सुथरे तरीके के साथ-साथ सही जगह रखा जाए तो ये ज्यादा असरदार होता है। इसे पूजा स्थान पर भी रखा जा सकता है।

