फेंगशुई कछुए को किस दिशा में नहीं रखना चाहिए?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Fengshui Turtle Wrong Direction: फेंगशुई कछुए को वैसे तो घर में रखना शुभ मानते हैं लेकिन अगर आप इसे गलत दिशा में रखेंगे तो ये उलटा असर भी कर सकता है। जानें फेंगशुई कछुए को किन दिशाओं में रखने से बचना चाहिए? 

Fengshui KACHUA kis disha me nahi lagana chahiye Metal Crystal Tortois Wrong Direction Effects
फेंगशुई टिप्स: मेटल, लकड़ी और क्रिस्टल कछुए को गलत दिशा में रखें तो क्या होगा?

घर के डेकॉर के लिए कुछ लोग फेंगशुई की चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन्हें सही नियम के साथ ही रखना चाहिए। ऐसे ही फेंगशुई कछुए को लेकर लोग करते हैं। सिर्फ डेकॉर के नाम पर इसे घर में कहीं भी रख देना सही नहीं है। इसे सुख-समृद्धि और ग्रोथ के सिंबल के रूप में देखते हैं। लोग मेटल से लेकर लकड़ी और क्रिस्टल कछुए को पास रखते हैं। हालांकि इन सभी के लिए अलग-अलग दिशाएं सही मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन कछुओं को घर लाने के बाद इन्हें किस दिशा में रखना है और गलत दिशा में रखने से इसका क्या असर पड़ता है?

फेंगशुई के क्रिस्टल कछुए को गलत जगह रखने से क्या होगा?

फेंगशुई के क्रिस्टल वाले कछुए को लोग घर और ऑफिस में रखना पसंद करते हैं। मान्यता है कि इसे आसपास और सही दिशा में रखने से मन शांत रहता है। साथ ही इसकी एनर्जी से आसपास का माहौल बहुत अच्छा रहता है। इस कछुए को हमेशा घर के ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वहीं अगर आप इसे दक्षिण दिशा में रख देंगे तो ये सही नहीं माना जाता है।

फेंगशुई के मेटल कछुए को गलत जगह रखने से क्या होगा?

फेंगशुई के मेटल वाले कछुओं को भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। मार्केट में तांबे से लेकर पीतल और चांदी के कछुए मिलते हैं और हर किसी के अपने-अपने अलग फायदे होते हैं। इस कछुए को अगर घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाए तो ये बहुत ही अच्छा माना जाता है। फेंगशुई नियम के अनुसार मेटल कछुए को कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशा में तो गलती से भी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में अगर आपने कछुए को रखा तो घर में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। वहीं कई जरूरी काम अटक भी सकते हैं।

फेंगशुई के लकड़ी कछुए को गलत जगह रखने से क्या होगा?

अगर आपके पास लकड़ी वाला फेंगशुई वाला कछुआ है तो सबसे पहले समझ लें कि ये एनर्जी और ग्रोथ के सिंबल के रूप में देखा जाता है। इसे अगर आप अपने घर की पूर्व या फिर दक्षिण पूर्व वाली दिशा में रखेंगे तो ये अपना असर दिखाएगा। वहीं अगर आप इसे गलत दिसशा में रखते हैं तो ये कई कामों में रुकावट भी ला सकता है। नियम के हिसाब से इस कछुए को कभी भी उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए।

फेंगशुई कछुए को रखने का सही तरीका

कछुआ आप किसी भी मैटेरियल का लें लेकिन सभी की साफ-सफाई का आपको खूब ध्यान रखना होगा। अगर आप फेंगशुई कछुए को पानी के कटोरे में रख रहे हैं तो नियमित रूप से इसका पानी बदलते रहें। इसे कभी भी डेकॉर के रूप में इस्तेमाल ना करके सही तरीके से रखें। अगर आप कछुए की मुंह की दिशा को मुख्यद्वार की ओर ना करके घर के अंदर की ओर रखेंगे तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़फेंगशुई कछुए को किस दिशा में नहीं रखना चाहिए?