फेंगशुई टिप्स: क्रिस्टल ट्री को किस दिशा में लगाना चाहिए?
Fengshui Crystal Tree Right Direction: फेंगशुई के अनुसार अगर 7 चक्र वाले क्रिस्टल ट्री को सही दिशा में रखा जाए तो ये खूब फायदे देता है और कई मायनों में लकी साबित होता है। जानें घर और ऑफिस में इसे रखते हुए किस डायरेक्शन को चुनना सही है?

फेंगशुई की दुनिया में क्रिस्टल ट्री को बहुत ही महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि इसे घर या फिर ऑफिस में रखने से चीजें सही दिशा में अट्रैक्ट होती हैं और कई परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके लिए सही दिशा को चुनना सबसे ज्यादा जरूरी है। कई लोग इसे खरीद तो लेते हैं लेकिन इस बात को लेकर कन्फ्यूज होते हैं कि आखिर इसे कहां रखा जाए। या फिर लोग डेकॉर के तौर पर इसे लिविंग रूम में रख देते हैं। जानें आखिर फेंगशुई क्रिस्टल को रखने की सही दिशा क्या है? साथ ही जानें कि इसे रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
फेंगशुई क्रिस्टल ट्री के क्या फायदे हैं?
1. अगर क्रिस्टल ट्री को आसपास रखा जाए तो इससे मानसिक शांति मिलने की मान्यता है और सही दिशा को चुनने से फिर मन भी खुश रहने लगता है।
2. जो लोग पढ़ाई या फिर काम में फोकस नहीं कर पाते हैं वो अगर अपने पास फेंगशुई क्रिस्टल ट्री रखते हैं तो वो हर एक चीज पर फोकस कर पाएंगे।
3. क्रिस्टल ट्री की मदद से पैसों की दिक्कत खत्म हो सकती है। अगर पैसों की बचट में दिक्कत आ रही है तो फेंगशुई मान्यता के अनुसार ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
फेंगशुई क्रिस्टल ट्री को किस दिशा में रखना चाहिए?
1. जिन लोगों को पैसों से संबंधित दिक्कतों को दूर करके अपनी आर्थिक स्थिति को स्टेबल बनाना है तो इसके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार ये दिशा पैसों से जुड़ी हुई होती है। फेंगशुई मान्यता है कि इससे जिंदगी में नए मौके आने शुरू होते हैं और आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
2. फेंगशुई क्रिस्टल ट्री के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा भी सही होती है। जो लोग अपनी प्रोफेशनल लाइफ को स्मूद बनाना चाहते हैं वो लोग इस दिशा में इसे रखेंगे तो फायदा होगा। फेंगशुई में माना जाता है कि इस एक उपाय से नए लोगों के साथ कॉन्टैक्ट बढ़ता है। अगर इस ट्री को ऑफिस में रखना है तो ये दिशा एकदम परफेक्ट मानी जाती है।
3. अगर आप इस क्रिस्टल ट्री को बच्चे के कमरे में रखेंगे तो इससे उनका फोकस पढ़ाई में और बढ़ेगा। हालांकि इसे स्टडी रूम में रखे के लिए उत्तर-पूर्व दिशा चुननी चाहिए। इस दिशा को नई चीजों को अडॉप्ट करने से जोड़कर देखा जाता है। इससे पॉजिटिविटी आती है और फिर चीजों में फोकस कर पाना आसान सा हो जाता है।
4. जिन लोगों के अपने रिश्ते में मजबूती लानी है या जिन कपल्स के बीच हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है वो अपने कमरे में क्रिस्टल ट्री को रख सकते हैं। इसके लिए पिंक क्वार्ट्ज वाला क्रिस्टल ट्री सबसे परफेक्ट होता है। इसे रखने के लिए हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा को चुनना चाहिए।
फेंगशुई क्रिस्टल ट्री से जुड़ी इन बातों को ना करें इग्नोर
अगर आप घर या फिर ऑफिस में क्रिस्टल टी रखने वाले हैं तो इसकी सफाई का खूब ध्यान रखें। इस पर धूल नहीं जमा होनी चाहिए। इसे नियमित रूप से किसी साफ सूती कपड़े से साफ करते रहें। ध्यान रखें कि सफाई के वक्त ये टूटे या स्क्रैच ना हो। अगर इसका कोई भी हिस्सा खराब होता है तो इसे समय रहते ही बदल दें।

