फेंगशुई टिप्स: क्या विश टर्टल सच में पूरी करता है हर मनोकामना? जानें इस्तेमाल का सही तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
share

Fengshui Turtle Benefits: फेंगशुई में विश टर्टल को काफी महत्व दिया जाता है। जानिए आखिर इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? इसे कहां रखते हैं और इससे जुड़ी कौन सी गलतियों को करने से बचना है?

fengshui wish turtle
फेंगशुई विश टर्टल को कैसे करें इस्तेमाल?

फेंगशुई में कछुए को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि फेंगशुई कछुए को घर में रखने से उम्र लंबी होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा इसे अच्छी स्टेबिलिटी के लिए भी लाभकारी मानते हैं। हालांकि ये कछुए अलग-अलग शेप और डिजाइन के होते हैं और हर किसी का काम अलग होता है। इन्हीं में से एक होता है विश टर्टल। इसमें आप अपनी विश लिखकर अंदर डाल सकते हैं और मान्यता है कि ये विश पूरी भी हो जाती है। जानिए विश टर्टल के बारे में कि कैसे इसका इस्तेमाल करना होता है और इसके रखने की सही दिशा कौन सी है?

विश टर्टल सच में पूरी करता है कामना?

फेंगशुई में कई तरह के कछुए आते हैं और इन्हीं में से एक है विश टर्टल। इसका ऊपरी हिस्सा खुला होता है और पेट की साइड में छोटी सी जगह होती है। आप अपने विश को लिखकर इसी जगह पर रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि कछुए के अंदर जब आप अपनी कोई विश लिखकर डालते हैं तो इस दिशा में ही आपका मन हमेशा लगा रहता है। विश टर्टल के अंदर किसी भी तरह की विश लिख सकते हैं लेकिन कभी भी किसी का बुरा सोचते हुए ये काम नहीं करना चाहिए क्योंकि ये चीजें खुद पर ही गलत प्रभाव डालेंगी। आप अपने लिए अच्छा सोचें और अपनी ग्रोथ से जुड़ी विश लिखें।

ध्यान में रखें ये बात

विश टर्टल में अपनी बात लिखते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। विश में पॉजिटिव बात ही लिखें। कागज छोटा ही रखें। ऐसा करने से कछुए के अंदर ये अच्छी तरह आ जाएगा। कभी भी विश में नेगेटिव चीज ना लिखें। जो भी लिखें वो पॉजिटिविटी के साथ हो और प्रेजेंट फॉर्म में हो। जैसे कि आप लिख सकते हैं कि मैं अपनी नई नौकरी में खुश हूं या फिर मेरी पैसों की दिक्कत अब खत्म हो रही है।

इस दिशा में रखें विश टर्टल

फेंगशुई नियम के हिसाब से आप विश टर्टल को सही दिशा में रखेंगे तो ये सही तरीके से काम करेगा। मान्यता है कि अगर नौकरी और करियर में कुछ अच्छा चाहिए तो आप विश टर्टल को उत्तर दिशा की ओर रख सकते हैं। वहीं पैसों से जुड़ी कोई विश है तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें क्योंकि ये दिशा पैसों से संबंधित मानी जाती है। अगर आपको किसी सिचुएशन से मेंटल पीस चाहिए तो अपनी विश लिखकर विश टर्टल को उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें। बस इतना ख्याल रखें कि कछुए का मुंह हमेशा घर के अंदर की ओर ही हो। इसका मुंह मुख्य द्वार साइड कभी नहीं होना चाहिए।

विश पूरी हो जाए तो करें ये काम

नियम के अनुसार जब आपकी इच्छा पूरी हो जाए तो कछुए के अंदर जो पेपर आपने डाला है उसे बाहर निकाल लें। पेपर निकालने के बाद उसे हटा दें और मन ही मन अपना ग्रेटीट्यूड भी दें। आप मन में बोल सकते हैं कि आप इस चीज के लिए हमेशा ग्रेटफुल रहेंगे कि आपकी बात पूरी हुई। इसके बाद आप अपनी कोई नई विश को लिखकर कछुए में डाल सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि अपनी विश को कछुए में डालने के बाद आप अपने हिस्से की मेहनत और कोशिश भी लगातार बरकरार रखें और पॉजिटिव रहें कि सब अच्छा ही होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़फेंगशुई टिप्स: क्या विश टर्टल पूरी करता है हर मनोकामना? ऐसे करें इस्तेमाल