फेंगशुई टिप्स: बेडरूम से इन चीजों को हटाते ही नींद में नहीं आएगी बाधा, एनर्जी भी हो जाएगी ठीक
अक्सर बेडरूम में ऐसी चीजें रख दी जाती हैं जो उस जगह के साथ-साथ हमारी एनर्जी को भी काफी हद तक प्रभावित करती है। आज जानेंगे कि फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए?

Feng Shui Tips for Bedroom: कई लोग फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में कन्फ्यूज होते है। आसान सी भाषा में समझा जाए तो फेंगशुई का मतलब है कि घर की वाइब को सेट करना। कई बार ऐसा होता है ना घर में आते ही अच्छा सा महसूस होता है। तो वहीं कई बार बिना वजह घुटन सी महसूस होती है या फिर मन करता है कि कहीं बाहर निकल जाए घूमने। इसी चीज को ठीक करने की कला फेंगशुई कहलाती है। फेंगशुई के उपाय से घर के हर एक कमरे की वाइब बदली जा सकती है। अगर किसी कमरे में नेगेटिविटी सी महसूस हो रही है तो वहां पर कुछ बदलाव करके एनर्जी को बदला जा सकता है। इसके लिए या तो फेंगशुई से जुड़े आइटम घर में रखे जा सकते हैं या फिर किसी चीज के प्लेसमेंट को बदलकर एनर्जी बदली सकते हैं। आज बात करेंगे बेडरूम की। बेडरूम में अक्सर जाने-अनजाने में हम कई ऐसी चीजें रख देते हैं जो वहां नहीं होनी चाहिए।
बेडरूम में ना रखें ये चीजें
आज कल कई लोगों को ये दिक्कत है कि समय पर नींद आती नहीं है। कई बार देर रात जगकर जल्दी उठने की वजह से इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। ये चीजें हमारे खराब रूटीन की वजह से भी होता है लेकिन कई बार कमरे की एनर्जी के चलते भी ऐसा होता है। ऐसे में जरूरत है कि हम बेडरूम में वो चीजें ना रखें जो इस कमरे की एनर्जी को खराब करता है। फेंगशुई के नियम के अनुसार बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं होना चाहिए। अक्सर लोग काम करते हुए लैपटॉप को बेड पर ही छोड़ देते हैं। इसके अलावा कई और इलेक्ट्रॉनिक आइटम बेडरूम में रख दिए जाते हैं, जोकि कमरे की वाइब को छेड़ देते हैं। ऐसे में डिस्टर्ब एनर्जी के रहते हुए सही से नींद पूरी नहीं हो पाती है। वहीं बात करें मोबाइल की तो सोते वक्त इसे दूर रखकर ही सोना चाहिए। ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी सही होता है।
इन चीजों का भी रखें ध्यान
फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में कभी भी टूटी-फूटी चीज ना रखें। अगर यहां पर कोई टूटा हुआ शीशा रखा है तो उसे भी हदा देना चाहिए। ये सुनिश्चित करें कि बेड के आसपास का हिस्सा साफ हो और नीचे किसी भी तरह की धूल या कूड़ा ना हो। बेडरूम में किसी भी तरह की गंदगी होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा और कमरे की भी एनर्जी दूषित होगी। इसके चलते नींद में भी बाधा आती है। अमूनन लोग डेकॉर के नाम पर ढेर सारे इनडोर प्लांट कमरे में लगा देते हैं, लेकिन बेडरूम में ऐसा ना करें। बेडरूम में एक छोटा सा पौधा लगा देंगे तो यही काफी होगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें


