
फेंगशुई टिप्स: मुख्य द्वार के ठीक सामने लिफ्ट का होना शुभ या अशुभ? घर के बाहर तुरंत करें ये काम
Easy Feng Shui Tips: अपार्टमेंट में अधिकतर ऐसा होता है कि मेनडोर के आगे लिफ्ट जरूर होता है लेकिन क्या ऐसा होना सही है? नीचे जानें आखिर लिफ्ट के सामने होने से घर की ऊर्जा कैसी होती है? साथ ही जानें कुछ जरूरी टिप्स…
आज जगह की कमी के चलते जगह-जगह बड़े मंजिलों वाले अपार्टमेंट बन रहे हैं। यहां लोग रहना भी खूब पसंद करते हैं और इसकी वजह सुरक्षा से लेकर कई सुविधाओं का मिलना है। पार्किंग, सिक्योरिटी और जिम जैसी कई ऐसी सुविधाएं होती हैं जो अपार्टमेंट में ही आसानी से मिल जाती हैं। कई मंजिला होने के नाते सहुलियत के लिए इनमें लिफ्ट भी लगे होते हैं और कई बार यही चीज मुसीबत की वजह बनती है। दरअसल फेंगशुई के हिसाब से घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने लिफ्ट नहीं होना चाहिए। नीचे विस्तार से जानिए कि ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए और अगर ऐसा होता है तो इसके लिए क्या उपाय है?
लिफ्ट सामने होना चाहिए या नहीं?
फेंगशुई के नियमों के हिसाब से घर के मेनडोर यानी मुख्य द्वार के सामने लिफ्ट नहीं होना चाहिए क्योंकि इसके पीछे बड़ा कारण है। दरअसल अगर जिस घर के सामने ऐसा होता है, वहां के मुखिया यानी गृहस्वामी के भाग्य पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से भविष्य में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। देखा जाए तो ऐसा होना लाजमी है क्योंकि एक फ्लोर पर या तो एक फ्लैट होगा या तो इससे ज्यादा। किसी ना किसी घर के मुख्य द्वार के सामने लिफ्ट तो पड़ेगा ही। ऐसे में इसे लेकर तुरंत एक उपाय जरूर करना चाहिए।
मेनडोर को लेकर फेंगशुई टिप्स
फेंगशुई के हिसाब से अगर घर के दरवाजे के आगे लिफ्ट हो तो एक आसान सा उपाय करने से सारे दोष दूर हो जाते हैं। मेनडोर के ऊपर एक अष्टकोणीय शीशा लगा देने से सारी दिक्कत खत्म हो जाएगी और लिफ्ट से आने वाली हर एक नकारात्मक ऊर्जा उससे टकराकर दूर चली जाएगी। यहां पर ध्यान ये रखना है कि ये शीशा दरवाजे के बाहर की ओर लगा हो। इसके अलावा घर के बाहर हरे-पौधे लगा सकते हैं। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसी के साथ मुख्य द्वार के सामने वाले हिस्से की खूब साफ-सफाई भी रखनी चाहिए। लिफ्ट की वजह से मुख्य द्वार के सामने से कई लोगों का आना-जाना होता है, ऐसे में हर किसी की ऊर्जा से घर का मुख्य द्वार प्रभावित होता है। ऐसे में उन उपायों का करना बेहद ही जरूरी है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)





