Feng Shui Tips: फेंगशुई में क्यों खास माना जाता है 9 नंबर? ये है राज, ऐसे बढ़ाता है पॉजिटिव एनर्जी
Importance of 9 Number: फेंगशुई में नंबर की एनर्जी को काफी महत्व दिया जाता है। वहीं 9 नंबर को सबसे लकी माना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ डिटेल से।

Feng Shui Tips: वास्तु शास्त्र की ही तरह हमारी जिंदगी में फेंगशुई का महत्व होता है। फेंगशुई की मदद से भी हम अपने आसपास की एनर्जी को सही बना सकते हैं। इसमें नंबर का खास महत्व माना जाता है। बता दें कि हर एक नंबर अपने साथ अलग एनर्जी लिए हुए होता है। मान्यता है कि सही नंबर सुख, समृद्धि और पॉजिटिविटी ले आता है। आपके लिए आपका लकी नंबर कुछ भी हो सकता है लेकिन फेंगशुई में 9 नंबर को काफी महत्व दिया जाता है। दरअसल इस नंबर को सबसे शुभ और पावरफुर माना गया है।
फेंगशुई की दुनिया में 9 नंबर को नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि इसकी मदद से सफलता मिलती है और हर एक चीज में तरक्की होती है। फेंगशुई में इसे एंजल नंबर के तौर पर भी देखा जाता है।
क्या है 9 का मतलब
फेंगशुई की दुनिया में 9 नंबर का मतलब काम का पूरा होना होता है। इसे काम के पूरे हो जाने के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। अगर आपको 9 नंबर बार-बार दिखता है या फिर बार-बार आपका ध्यान उस ओर अपने आप ही चला जाता है, जहां पर 9 लिखा हो तो समझिए कि जिंदगी में कुछ नया और अच्छा शुरू होने वाला है। आप इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि आने वाले समय में आपको आपकी मेहनत का फल जल्दी ही मिलने वाला है। ऐसे में अगर आपकी नजर बार-बार इस नंबर पर जाए तो आप इसे पॉजिटिव मान सकते हैं।
नंबर 9 क्यों है शुभ?
अब सवाल ये है कि फेंगशुई में इस नंबर को इतना अच्छा क्यों माना जाता है? दरअसल इसे ग्रोथ और सफलता से जोड़कर देखते हैं। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि ये नंबर पैसों के मामले में भी लकी होता है। फेंगशुई के हिसाब के ये नंबर जिंदगी में अच्छे से अच्छा मौका ले आता है और आगे बढ़ने के सारे रास्ते भी खोलता है। कई लोग अपनी जिंदगी में इस नंबर को इसी वजह से काफी महत्व देते हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी गाड़ी या फिर मोबाइल नंबर में 9 की स्थिति हो।
बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी
9 नंबर को पॉजिटिविटी के तौर पर भी देखा जाता है। माना जाता है कि इसकी एनर्जी काफी मजबूत होती है जो हमें हमेशा मोटिवेट करती है। ऐसे में अगर हमें कभी भी कुछ पाना है या हमारा कोई बड़ा लक्ष्य है तो 9 नंबर को अपनी जिंदगी में जरूर जगह देनी चाहिए। स्प्रिचुअल ग्रोथ के लिए भी इस नंबर को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
नेगेटिविटी को भगाता है दूर
अगर कभी भी ऐसा लगे कि जिंदगी में नेगेटिविटी बढ़ती जा रही है तो इस नंबर को आसपास रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार 9 नंबर से हम पॉजिटिव सोच पाते हैं और हमारा ध्यान सिर्फ ऐसी ही चीजों पर जाता है जो हमारी ग्रोथ के लिए जरूरी है।
आप भी कर सकते हैं 9 नंबर से जुड़ी चीजें
फेंगशुई में भी वास्तु शास्त्र की तर्ज पर ही कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर आप 9 नंबर के पॉजिटिव एनर्जी का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने पास 9 सिक्के रख सकते हैं। आप चाहे तो घर में 9 दीए जला सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका कोई लक्ष्य तय है तो उसके लिए जरूरी काम को लगातार 9 दिन तक जरूर करें। इसके अलावा भगवान की पूजा में आप 9 फूल चढ़ा सकते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


