Hindi Newsधर्म न्यूज़feng shui tips 7 horse poster benefits for home and office
Feng Shui Tips: घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर रखने के 5 फायदे, ना करना ये गलती

Feng Shui Tips: घर या ऑफिस में घोड़े की तस्वीर रखने के 5 फायदे, ना करना ये गलती

संक्षेप:

फेंगशुई में सात घोड़े वाली तस्वीर के कई लाभ बताए गए हैं। हालांकि इसे लगाते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। नीचे जानें इसके बारे में और भी नियम और इसके फायदे…

Jan 14, 2026 10:17 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फेंगशुई में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिससे ना सिर्फ हमारी पर्सनल लाइफ बेहतर हो सकती है बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी खूब फायदे होते हैं। आज बात करेंगे उस तस्वीर की जिसे फेंगशुई में सबसे इफेक्टिव माना गया है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि सात घोड़े वाली तस्वीर हमारी जिंदगी से सारी मुश्किलों को धीरे-धीरे दूर कर सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस तस्वीर के क्या-क्या फायदे हैं?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. अगर आप अपने घर या ऑफिस में सात घोड़े वाली इस तस्वीर को रखते हैं तो आपको जिंदगी के हर एक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस तस्वीर से निकलने वाली एनर्जी जिंदगी में आने वाली बाधाओं को खत्म करती है। फेंगशुई के अनुसार ये हर तरह से नकारात्मक ऊर्जा को हमसे दूर कर देती है और ऐसे में हम अपने गोल्स पर फोकस कर पाते हैं।

2. फेंगशुई के अनुसार इस एक तस्वीर से आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस तस्वीर की एनर्जी से इनकम के नए सोर्स मिलते हैं। जिंदगी में मनी फ्लो बढ़ता है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनके लिए ये लकी चार्म भी बन सकता है।

3. फेंगशुई में इस तस्वीर को शक्ति और साहस का प्रतीक भी माना गया है। इसे घर में लगाने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है। अगर किसी भी तरह का तनाव आपको परेशान करता है या फिर आपकी मेंटल पीस हमेशा डिस्टर्ब रहती है तो आप इस तस्वीर को अपने घर में लगा सकते हैं। जिन लोगों को फैसले लेने में मुश्किलें आती हैं, वो भी इस तस्वीर को अपने कमरे में लगा सकते हैं। इससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

4. जिन घरों में सात घोड़े वाली तस्वीर होती है, वहां के लोगों का समाज में खूब मान-सम्मान होता है। इस तस्वीर को सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इसे अपने ऑफिस में लगाएंगे तो आपको आपके काम के लिए हमेशा सराहा जाएगा और आपको प्रमोशन भी मिलेगा। इस तस्वीर से लोगों की छवि मजबूत बनती है और साथ ही लीडरशिप क्वालिटी भी डेवलप होती है।

ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर ना रखें ये 2 चीजें, तरक्की में आएगी बाधा
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर के बाहर ना लगाएं ऐसा नेम प्लेट, जानें कैसा होना चाहिए मेन गेट

5. घर में घोड़ों की तस्वीर लगाने से वातावरण हमेशा सकारात्मक बना रहता है। इसकी एनर्जी से मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं और जिंदगी में हर चीज का बैलेंस बना रहता है। साथ ही जिन घरों में ये तस्वीर लगी होती है, वहां पर सुख शांति का माहौल बना रहता है और सभी सदस्य खुश रहते हैं।

यहां लगा सकते हैं ये तस्वीर

सात घोड़ों वाली तस्वीर को हमेशा लिविंग रूम में लगाना शुभ माना जाता है। इसे ऑफिस में भी लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप इस तस्वीर को घर में लगा रहे हैं तो घोड़ों का मुंह घर की ओर होना चाहिए ना कि बाहर की ओर। साथ ही ये तस्वीर कहीं से भी कटा-फटा नहीं होना चाहिए। ना ही इस तस्वीर पर धूल होनी चाहिए। फेंगशुई के नियम के अनुसार ऐसी तस्वीर में घोड़े दौड़ते हुए अवस्था में दिखने चाहिए।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!