फेंगशुई: घर में समृद्धि बनाए रखने के लिए करें ये आसान उपाय
- Feng Shui : फेंगशुई में ऐसे कुछ लकी आइटम्स का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कुछ चीजों को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहता है साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

Feng Shui, फेंगशुई: फेंग शुई के उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं। फेंग शुई में ऐसे कुछ लकी आइटम्स का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कुछ चीजों को घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहता है साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। आइए फेंगशुई शास्त्र के अनुसार जानते हैं घर में समृद्धि बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए-
घर में समृद्धि बनाए रखने के लिए करें ये आसान उपाय
चीनी सिक्के- फेंग शुई विद्या में चीनी सिक्कों का काफी महत्व है। माना जाता है इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़ें में बांधकर टांगने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।
घर का मुख्य द्वार- हमेशा ध्यान रखें की आपके मुख्य द्वार पर किसी भी तरह का कूड़ा इकट्ठा न हो। घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा ही रखना चाहिए। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें की मुख्य द्वार समेत घर के किसी भी कोने में अंधेरा न हो। घर की उत्तर दिशा को भी साफ रखें।
जेड प्लांट- जेड प्लांट काफी लकी माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर के एन्ट्रेंस पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। न केवल ये पौधा ऑक्सीजन बढ़ाएगा बल्कि सुख-समृद्धि में वृद्धि भी करेगा।
फिश एक्वेरियम- अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो अपने घर में फिश एक्वेरियम रख सकते हैं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
बैंबू ट्री- बांस का पौधा घर के लिए बेहद ही लकी माना जाता है। पूरब की दिशा में बैंबू ट्री लगाने से परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। घर में बैंबू ट्री लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।