धन से जुड़ी दिक्कतें कम करने के लिए करें ये आसान उपाय
Feng Shui, FengShui ke upay : घर की नेगेटिव एनर्जी धन की स्थिति, करियर, लव लाइफ और सेहत पर भी असर डाल सकती है। आइए फेंग शुई शास्त्र के अनुसार जानते हैं कुछ ऐसे उपाय, जिन्हें अपनाने से आपकी आर्थिक दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं।

Feng Shui, FengShui ke upay : फेंग शुई चीनी वास्तु शास्त्र है। कई बार घर में गलत तरीके से चीजें रखने या वास्तु दोष होने से नेगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ जाता है। ऐसे में घर की नेगेटिव एनर्जी धन की स्थिति, करियर, लव लाइफ और सेहत पर भी असर डाल सकती है। आइए फेंग शुई शास्त्र के अनुसार जानते हैं कुछ ऐसे उपाय, जिन्हें अपनाने से आपकी आर्थिक दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं फेंग शुई शास्त्र के अनुसार, धन की स्थिति सुधारने के लिए क्या उपाय करने चाहिए-
धन से जुड़ी दिक्कतें कम करने के लिए करें ये आसान उपाय
बांस का पौधा - घर के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है बांस का पौधा। घर में पूरब दिशा में कॉर्नर में बांस का पौधा लगाने से घर की सुख और समृद्धि बनी रहती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
लाफिंग बुद्धा - अपने फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार लाना चाहते हैं तो आपको अपने घर लाफिंग बुद्धा लाना चाहिए। दोनों हाथ ऊपर किए हुए लाफिंग बुद्धा के स्टैच्यू को अपने ऑफिस या घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और तरक्की के मार्ग भी खुलते हैं।
विंड चाइम - अगर आप आर्थिक तौर पर दिक्कतों से परेशान हैं तो इसका एक कारण घर में मौजूद नकारात्मक एनर्जी भी हो सकती है। इसलिए घर में पॉजिटिविटी अट्रैक्ट करने के लिए और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आप विंड चाइम लगा सकते हैं।
चीनी सिक्के - फेंग शुई शास्त्र में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग या लाल धागे में इन सिक्कों को लपेटकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से घर की धन दौलत बनी रहती है।
फेंगशुई मेंढक - अगर आप आर्थिक रूप से परेशानी से घिरे हुए हैं तो आज ही अपने घर फेंगशुई का मेंढक लाएं। फेंगशुई का मेंढक बेहद ही लकी माना जाता है, जिससे रुपए पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
फव्वारा - फेंग शुई विद्या के अनुसार, घर में पानी का फव्वारा रखना बेहद शुभ माना जाता है। पानी का फव्वारा रखने से घर में एनर्जी को बैलेंस करने मे मदद मिलती है। बस ध्यान रखें फव्वारे का पानी साफ हो और बेहता रहे। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर हो सकती है। इसे उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


