Papamochani ekadashi date 2026: पापमोचनी एकादशी का व्रत कब, इस बार खरमास में एकादशी व्रत, दान पुण्य का अधिक महत्व
papamochani ekadashi kab ki hai:इस बार एकादशी व्रत खरमास में पड़ रहा है। खरमास का मतलब है, सूर्य मीन संक्रांति में हैं। जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मीन संक्रांति कहते हैं। इस दिन से एक महीने के लिए खरमास लग जाता है। खरमास में शुभ कार्य नहीं होते हैं।

इस बार पापमोचिनी एकादशी की तिथि को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। इस बार पापमोचिनी एकादशी का पर्व 14 या 15 मार्च को मनाया जाएगा, इसको लेकर आप अगर आप भी परेशान है, तो यहां जानें कब मनाई जाएगी एकादशी और इस बार एकादशी पर खरमास और सूर्य का गोचर भी हो रहा है। चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी है, को पापमोचनी एकादशी कहते है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी इस दिन व्रत करता है, उसके सभी पाप दूर हो जाते हैं। वह कई गोदान का फल पा लेता है। अब आइए जानते हैं कि पापमोचिनी एकादशी पर ग्रहों का संयोग क्या बन रहा है, जो इस दिन दान पुण्य का बहुत अधिक महत्व है।
खरमास में एकादशी व्रत, क्या करें दान
आपको बता दें कि इस बार एकादशी व्रत खरमास में पड़ रहा है। खरमास का मतलब है, सूर्य मीन संक्रांति में हैं। जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मीन संक्रांति कहते हैं। इस दिन से एक महीने के लिए खरमास लग जाता है। खरमास में शुभ कार्य नहीं होते हैं। एकादशी और संक्रांति के योग में भगवान विष्णु के साथ ही सूर्य देव की पूजा करने का शुभ योग बहुत उत्तम हैं।इस दौरान दान पु्ण्य और जप तप का बहुत अधिक फल मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में आ जाएगें। इसलिए इस दिन भोजन, वस्त्र, अनाज, जूते-चप्पल, धन का दान करना चाहिए। इस दौरान में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्कार जैसे शुभ काम नहीं किए जाते हैं। इस महीने में सूर्य पूजा, विष्णु पूजा, मंत्र जप, नदी स्नान और दान-पुण्य करना चाहिए। इस दिन चावल भी नहीं खाना चाहिए। एकादशी पर तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए।
पापमोचनी एकादशी 2026 तिथि और समय
पद्मपुराण में लिखा है कि एकादशी दशमी तिथि से युक्त हो वो नहीं रखनी चाहिए। इस बार एकादशी तिथि 14 मार्च 2026 सुबह 08:10 बजे से शरू हो रही है। ऐसे में आठ बजे से पहले दशमी तिथि लग रही है। इसलिए इस तिथि को एकादशी व्रत नहीं रखा जाएगा। अगले दिन 15 मार्च को एकादशी कम लेकिन द्वादशी भी मिल रही है। इसलिए यह दिन एकादशी व्रत के लिए उत्तम है। इसका पारण अगले दिन 1 मार्च को होगा जिसमें त्रयोदशी भी शामिल होगी। यह उत्तम रहेगा।
एकादशी तिथि 14 मार्च 2026 सुबह 08:10 बजे से श
एकादशी तिथि समाप्त – 15 मार्च 2026 सुबह 09:16 बजे
पारण समय – 16 मार्च 2026 सुबह 06:30 बजे से 08:54 बजे तक
पारण वाले दिन द्वादशी समाप्ति समय – सुबह 09:40 बजे
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


