Eid Mubarak 2026: ईद-उल-फितर के बेहद खास हैं ये मैसेज, अपनों को दें मुबारकबाद
eid ul fitr mubarak 2026 wishes: ईद-उल-फितर का इस्लाम धर्म के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह त्योहार खुशी, प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और अमन-शांति का संदेश देता है। ईद पर सभी एक-दूसरे को मुबारकबाद देते है और ईद मुबारक का स्टेटस लगाते हैं।

ईद-उल-फितर का इस्लाम धर्म के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह त्योहार खुशी, प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और अमन-शांति का संदेश देता है। ईद पर सभी एक-दूसरे को मुबारकबाद देते है और ईद मुबारक का स्टेटस लगाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद का त्योहार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है, जिसे ईद उल-फितर यानी मीठी ईद कहते हैं। भारत में कहा गया है कि इस साल 19 मार्च को ईद का चांद देखा जाएगा। अगर उस दिन चांद दिखा तो 20 मार्च को, नहीं तो 21 मार्च को ईद-उल-फित्र मनाई जाएगी। इसका ऐलान 19 मार्च की शाम साढ़े सात बजे कर दिया जाएगा। अगर आप अपनों को खास अंदाज में ईद की मुबारकबाद करना चाहते हैं, तो नीचे कुछ संदेश दिए जा रहे हैं। इन्हें आप अपनों के संग शेयर कर सकते हैं।
- हर दुआ आपकी कबूल हो जाए,
हर कदम पर खुदा की रहमत साथ निभाए,
गम के साये भी आपसे दूर हो जाएं,
और जिंदगी में खुशियों की बारिश होती रहे।
ईद मुबारक 2026!
2. रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक।
ईद मुबारक 2026!
3.
चांद की चांदनी,
खुशियों की बहार,
खुशहाल हो आपका हर एक परिवार,
आपके घर में रहे सदा बरकत और प्यार।
ईद मुबारक 2026!
4. ईद का ये खास दिन,
मुबारक हो आपको,
खुशियों से भरी जिंदगी मिले आपको,
कभी कोई गम ना आए करीब,
ऐसी दुआ करते हैं आपके लिए।
ईद मुबारक 2026!
5. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक 2026!
6. रमजान की इबादतों का सिला है ईद,
खुशियों और बरकतों की सौगात है ईद,
आपके चेहरे पर बनी रहे मुस्कान हरदम
ईद मुबारक 2026!
7. मुबारक नाम है तेरा,
मुबारक ईद हो तुझको,
जिसे तू देखना चाहे,
उसी की दीद हो तुझको,
ईद मुबारक 2026!
8. सजे हैं घर,
सजी हैं महफिलें,
रौशन है सारी गलियां और रास्ते,
ईद के इस खास मौके पर,
रब से आपकी सलामती की दुआ करते हैं!
ईद मुबारक 2026!
9. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक 2026!
10. समंदर को उसका किनारा मुबारक़,
चांद को सितारा मुबारक़,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद का त्योहार मुबारक !
ईद मुबारक 2026!
11.चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भरा हो रोज़ा तुम्हारा,
हर रोजा और नमाज़ कबूल हो तुम्हारी,
यह अल्लाह से है, दुआ हमारी।
ईद मुबारक 2026!
12. आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे,
उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।
ईद मुबारक 2026!
13. चांद की चांदनी, खुशियों की बहार हो,
मीठी सेवइयां और अपनों का प्यार हो,
यही हुआ है इस ईद पर, हर लम्हा खुशगवार हो,
ईद-उल-फितर की मुबारकबाद
ईद मुबारक 2026!
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान


