Eid-ul-Fitr 2026 Wishes: ईद उल-फितर पर खास लोगों को ऐसे दें मुबारकबाद, पढ़ें 20+ शानदार मैसेज, आठवीं वाली है परफेक्ट

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

रमजान का महीना खत्म होते ही ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है। इसी के साथ शव्वाल के महीने की शुरुआत होती है। मुस्लिम कम्युनिटी के लोग ईद का जश्न धूमधाम से मनाते हैं और इस दौरान अपनों को बधाई देते हैं और लोगों के लिए बरकत की कामना करते हैं। 

Eid-ul-Fitr 2026 Wishes: ईद उल-फितर पर खास लोगों को ऐसे दें मुबारकबाद, पढ़ें 20+ शानदार मैसेज, आठवीं वाली है परफेक्ट

Eid 2026 Wishes in Hindi: ईद मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे बड़ा पर्व है। इस त्योहार पर लोग अपनों से मिलते हैं और साथ में मीठे पकवान खाकर खुशियां बांटते हैं। ईद-उल-फितर का दिन रमजान के महीने के खत्म होते ही होता है। इस बार की ईद 20 या फिर 21 मार्च को पड़ने की संभावना है। सही तारीख का पता नए चांद को देखकर ही होगा। अपनों से मिलने के अलावा लोग ईद के मौके पर शानदार विशेज भेजकर एक-दूसरे को अपना प्यार भेजते हैं। अगर आपने अभी तक लोगों को भेजने के लिए विशेज वगैरह नहीं देखी हैं और कुछ समझ नहीं आ रहा है तो यहां पर कुछ मुबारकबाद पढ़कर आप उन्हें सेव कर सकते हैं। ईद के दिन अपनों को इन 20+ खास मैसेज को भेजकर अपनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकते हैं।

पढ़ें ईद-उल-फितर की मुबारकबाद वाले 20+खास मैसेज

1. ईद मुबारक आपको और आपके अपनों को...अल्लाह आपकी जिंदगी को खुशियों, सेहत और कामयाबी से भर दें और आपकी हर दुआ को आज कबूल कर लें। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।

2. आज ईद के मौके पर मेरी यही दुआ है कि आपके घर में हमेशा सुख, शांति और बरकत बनी रहे और आप हमेशा ऐसे ही हंसते मुस्कुराते रहें। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।

3. ईद का ये त्योहार आपके जीवन में नई उम्मीदें, खुशियां और ढेर सारा प्यार लेकर आए। आप और आपके अपने यूं ही हमेशा खिलखिलाते रहें। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।

4. ईद पर मेरी यही कामना है कि अल्लाह आपको हर परेशानी से दूर रखे और आपके जीवन को खुशियों से भर दें। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।

5. आज यही तमन्ना है दिल से निकली है कि आपके दिल की हर ख्वाहिश पूरी हो और जिंदगी में कभी कोई कमी ना रहे। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।c

6. ईद की मिठास आपके रिश्तों में ऐसे घुल जाए कि जैसे सब कुछ अल्लाह की नेमत है। आपके घर में खुशियों का माहौल ऐसी ही बना रहे। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।

7. इस खास दिन पर अल्लाह आपको हर वो खुशी दें जिसकी आप दिल से तमन्ना करते हैं और आपका हर सपना पूरा हो। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।

8. ईद का चांद आपके जीवन में रोशनी और खुशियों की बरसात लेकर आए। आप और आपके अपने हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहें। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।

9. अल्लाह आपके कदम को हमेशा सही रास्ते पर ले जाए और आपको हर मुकाम पर कामयाबी और अच्छी सीख मिले। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।

10. अल्लाह आपकी खुशियों को चार गुना बढ़ा दें और आपको खूब बरकत मिले। आपके घर और जिंदगी में बस खुशियां ही खुशियां आएं। आपके और आपको परिवार को ईद 2026 की शुभकामनाएं।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!