Eid ul Fitr 2026: ईद का त्योहार आया है...इन 10 खास और यूनीक संदेशों के साथ अपनों को कहें ईद मुबारकबाद
Eid mubarak Eid ul Fitr 2026: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन मस्जिदों में खास नमाज अदा की जाती है। सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद का चांद नजर आते ही मुबारकबाद का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।

Eid mubarak Eid ul Fitr 2026: पाक महीने रमजान के पूरे होने के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। देशभर में आज यानी 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है, जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस खास दिन मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है और लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां साझा करते हैं। जैसे ही ईद का चांद नजर आता है, मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। अगर आप भी अपने परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों, सहकर्मियों या किसी खास व्यक्ति को ईद की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए शानदार संदेशों के जरिए आप अपने अपनों को दिल से ईद मुबारक कह सकते हैं।
1.हर ख्वाहिश पूरी हो खुदा की मर्जी से,
हर कदम पर मिले उसकी रहमतें,
गम के सारे लम्हे दूर हो जाएं,
आप पर सदा बरसे खुदा की नेमतें।
ईद-उल-फितर 2026 मुबारक!
2. ईद का प्यारा त्योहार आया है,
खुशियों की सौगात संग लाया है,
खुदा ने फिर से दुनिया को सजाया है,
देखो, हर दिल में मुस्कान छाया है।
ईद-उल-फितर 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. मुबारक हो तुम्हें ये खुशियों का दिन,
ईद की रौनक रहे हर पल संग,
जिसे देखने की चाहत हो दिल में,
उससे हो हर बार मुलाकात तुम्हारी।
ईद-उल-फितर 2026 मुबारक!
4. फलक पर चांद सितारे निकले हैं
सब खुशी से मिलने लगे हैं
ईद की मिठास घुलने लगी है
देखो सबके विचार मिलने लगे हैं
ईद-उल-फितर 2026 की मुबारकबाद
5. ईद की शुरुआत भी खुशियों से हो,
हर अंजाम भी मुस्कान से भरा हो,
सच्चाई के रास्ते पर जो चले,
उनके लिए हर दिन ईद जैसा हो।
ईद-उल-फितर 2026 मुबारक!
6. चांद की रोशनी और खुशियों की बहार,
मीठी सेवइयां और अपनों का प्यार,
हर पल रहे खुशियों से भरा आपका संसार,
यही दुआ है इस ईद बार-बार।
ईद-उल-फितर 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
7. यह खूबसूरत अवसर आपके जीवन में शांति,
खुशियां और अनगिनत बरकतें लेकर आए।
आपकी कुर्बानियां कबूल हों और दिल हमेशा खुशियों से भरा रहे।
ईद-उल-फितर 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
8. आपके जीवन में ईद की रौशनी जैसी चमक
और आपके दिल में दुआओं जैसी पाकीजगी बनी रहे।
ईद-उल-फितर 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
9. अल्लाह आपके दिन को खुशियों से, हफ्तों को समृद्धि से,
महीनों को शांति से और वर्षों को प्यार से भर दे। ईद मुबारक!
ईद-उल-फितर 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
10. आपकी कुर्बानियां कबूल हों, दुआएं मंजूर हों
और इस पाक दिन पर दिल सुकून से भरा रहे। ईद मुबारक!
ईद-उल-फितर 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


