EID Kab Hai : भारत, सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद और कब मनेगी ईद?
- माह ए रमजान चांद के दीदार के साथ समाप्त होता है। चांद के दीदार के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद का दिन पूरी इंसानियत के लिए पूरी दुनिया के लोगों के लिए अमन का खुशी का सुकून का जरिया बने। ईद मोहब्बत का पैगाम देता है।

EID Kab Hai : माह ए रमजान चांद के दीदार के साथ समाप्त होता है। चांद के दीदार के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद का दिन पूरी इंसानियत के लिए पूरी दुनिया के लोगों के लिए अमन का खुशी का सुकून का जरिया बने। ईद मोहब्बत का पैगाम देता है। ईद का भाईचारगी और मिलनसारी का संदेश देता है। ईद यह बताता है कि हमारा कोई रब है, कोई पैदा करने वाला है जिसके हुक्म पर जिंदगी गुजारनी चाहिए। ईद यह पैगाम यह भी है कि पूरे महीने में जिस तरह से हलाल और अल्लाह की रजामंदी के लिए नेक काम किये, रोजे रखे इबादत किया और जहां तक हो सका गरीबों का इंसानों का एहतेराम किया। हमेशा पूरे साल इसका ख्याल रखा जाये, एक इंसान अपने अल्लाह से भी अपने रिश्ते को अच्छा रखे और जमीन पर बसने वाले तमाम इंसानों का ख्याल करे और एहतेराम करे।
चांद के दीदार के बाद मनाई जाती है ईद
इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है। हिंदू धर्म में जिस तरह सूर्योदय के बाद नई तिथि की शुरुआत होती है, उसी तरह इस्लाम में सूर्यास्त के बाद नई तिथि की शुरुआत होती है। रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है। रमजान का चांद रोजे के अंत का प्रतीक भी होता है।
भारत में कब मनेगी ईद?
2 मार्च 2025 से भारत में रमजान की शुरुआत से हुई थी। इस हिसाब से भारत में 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को ईद मनाई जा सकती है। ईद की तारीख की घोषणा चांद के दीदार के बाद ही की जाती है।
सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद?
भारत और सऊदी अरब के देशों में ईद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाता है। सऊदी अरब में ईद भारत से एक दिन पहले मनाई जाती है, क्योंकि सऊदी अरब में चांद भारत से एक दिन पहले दिखाई देता है। अगर सऊदी अरब में चांद 29 मार्च को दिखाई दिया तो ईद 30 मार्च को मनाई जाएगी।