Eid-Al-Fitr: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दिखा ईद-उल-फितर का चांद, कल मनाई जाएगी ईद
- Eid-al-Fitr 2025, Eid Chand: आज भारत में चांद दिख जाने से कल सोमवार को 31 मार्च के दिन ईद मनाई जाएगी। यह त्योहार रमजान के महीने के अंत में मनाया जाता है, जो इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है।

Eid-al-Fitr 2025, Eid Chand: मीठी ईद इस्लामी कैलेंडर के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है। आज भारत में चांद दिख जाने से कल सोमवार को 31 मार्च के दिन ईद मनाई जाएगी। यह त्योहार रमजान के महीने के अंत में मनाया जाता है, जो इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं। ईद उल-फ़ित्र को मीठी ईद भी कहते हैं। यह उत्सव इस्लामिक हिजरी कैलेण्डर के अनुसार शव्वाल माह के प्रथम दिवस पर मनाया जाता है। इस्लामिक हिजरी कैलेण्डर में, शव्वाल दसवां महीना है। ईद उल-फ़ित्र, रमजान के पवित्र महीने के अन्त का भी प्रतीक है। परम्परागत रूप से, इस्लामी कैलेण्डर में महीना अर्धचन्द्र के दर्शन के साथ शुरू होता है। अतः रमजान महीने के अन्तिम दिवस पर चन्द्र दर्शन के पश्चात् ही अगले दिन ईद उल-फ़ित्र का पर्व मनाया जाता है।
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दिखा ईद-उल-फितर का चांद, कल मनाई जाएगी ईद: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने “पीटीआई-भाषा” से कहा कि रविवार शाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई शहरों, हरियाणा के मेवात, झारखंड और बिहार समेत देश के कई स्थानों पर ईद का चांद सामान्य तौर पर सबने देखा है।
उन्होंने कहा, “लिहाज़ा शव्वाल (इस्लामी कलेंडर का 10वां) महीने का पहला दिन सोमवार 31 मार्च को है। शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का त्यौहार मनाया जाता है।” मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरीया-हिंद ने भी एक बयान में राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के अलग अलग हिस्सों में ईद का चांद दिखने की पुष्टि की।
ईद की नमाज: ईद के दिन मुसलमान सुबह की नमाज के लिए मस्जिद जाते हैं, जिसे ईद की नमाज कहा जाता है। ईद के दिन का आरम्भ स्नान के बाद प्रातः प्रार्थना से होता है, जिसे सलात-उल-फज्र कहा जाता है। सलात-उल-फज्र के पश्चात् सम्पूर्ण परिवार पारम्परिक रूप से खजूर का अथवा किसी मीठे व्यंजन का सेवन करते हैं तथा नये कपड़े पहनते हैं। परम्परा अनुसार, ईद के दिन सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है। नमाज अदा करने के बाद सभी एक दूसरे के गले मिलकर, ईद मुबारक बोलते हुये बधाई देते हैं।
ईद-उल-फितर का महत्व: रमजान के महीने में, मुसलमान रोजा रखते हैं, जिसमें वे सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजन और पानी से परहेज करते हैं। यह उपवास मुसलमानों को अपने धर्म के प्रति अधिक समर्पित बनाने और गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है रमजान के महीने के अंत में, मुसलमान ईद का त्योहार मनाते हैं। इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


