Eid Al Fitr: भारत में ईद कब है? जानें कब होगा चांद का दीदार

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • Eid 2025, Kab Hai Eid Al Fitr: रमजान उल मुबारक महीना अब अंतिम दिनों से गुजर रहा है। ईद-उल-फितर की सही तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है। संभावना है कि 31 मार्च या 1 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

Eid Al Fitr: भारत में ईद कब है? जानें कब होगा चांद का दीदार

Eid 2025, Kab Hai Eid Al Fitr: ईद-उल-फितर की सही तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है। रमजान खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाते हैं, जिसे मीठी ईद के नाम से भी जानते हैं। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान नौवां महीना है। रमजान उल मुबारक महीना अब अंतिम दिनों से गुजर रहा है। रमजान में रोजा रख अल्लाह की इबादत की जाती है। इस पवित्र महीने में अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने और गरीबों की मदद करने की परंपरा है। मान्यता है कि इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान शरीफ का ज्ञान मिला था। तभी से मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान में 30 दिनों तक रोजे रखते हैं और इबादत करते हैं। इसके बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है, जिसमें लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

भारत में ईद कब है: इस साल 2 मार्च को रमजान का पवित्र महीना शुरू हुआ था। इस्लामिक कैलेंडर की मानें तो ईद-उल-फितर रमजान समाप्ति और शव्वाल महीने की पहले दिन मनाई जाती है।

जानें कब होगा चांद का दीदार: अगर शव्वाल का चांद 30 मार्च की रात को दिखता है तो सोमवार 31 मार्च को ईद मानी जाएगी। वहीं, अगर चांद 31 मार्च की रात को दिखेगा तो ईद का त्योहार 1 अप्रैल को मनेगी।

मुस्लिम समुदाय का एक माह तक चलने वाला माहे रमाजन अब समाप्ति की ओर है। चांद का दीदार होने पर रमजान माह की शुरुआत हुई है। रमजान मुसलमानों के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इस माह के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार भी मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, मोहम्मद साहब को इसी महीने में इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। तब से इस महीने को रमजान के तौर पर मनाया जाने लगा। इस्लाम में मानने वाले लोग रमजान के दौरान सांसारिक सुखों, फिजूलखर्ची को छोड़कर दान करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, माह-ए-रमजान का महीना अफजल महीना होता है। इस माह मुसलमान एहतराम के साथ रोजा रखते हैं। माह-ए-रमजान के महीना अल्लाह का महीना है। रमजान के रोजा फर्ज है। इसमें एक फर्ज नमाज में 70 गुना अधिक सवाब(पुण्य) मिलता है। तरावीह की नमाज की भी काफी अहमियत है। माना जाता है कि रमजान में हर नेकी का बदला अल्लाह खुद देता है। हर सेहतमंद पर रोजा फर्ज है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!