अगले साल 5 ग्रहण, भारत में 21 फरवरी का चंद्र और 2 अगस्त का सूर्य ग्रहण दिखेगा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

साल 2027 में कुल पांच ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण शामिल हैं। नासा के अनुसार, भारत में 21 फरवरी को उपच्छाया चंद्र ग्रहण और 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण दिखाई देने की बात कही गई है। वहीं, 17 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 

eclipse
eclipse

Eclipse 2027: सूर्य और चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं। जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो सूर्य की रोशनी कुछ समय के लिए पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती। इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। वहीं, जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो चंद्र ग्रहण लगता है। ग्रहण के समय सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की स्थिति बदलती है। इसी वजह से कभी पूर्ण तो कभी आंशिक ग्रहण दिखाई देता है। साल 2027 में कुल पांच ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण शामिल हैं। हालांकि, भारत में सभी ग्रहण दिखाई नहीं देंगे। नासा के अनुसार, अगले साल भारत से 21 फरवरी को चंद्र ग्रहण और 2 अगस्त को आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।

फरवरी में चंद्र ग्रहण

साल 2027 का पहला चंद्र ग्रहण 20 फरवरी को लगेगा। नासा के अनुसार, यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। भारत में स्थानीय समय के अनुसार यह ग्रहण 21 फरवरी की रात के बाद दिखाई देगा। दिल्ली में ग्रहण की शुरुआत सुबह 2 बजकर 42 मिनट पर होगी। इसका अधिकतम चरण सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर रहेगा। ग्रहण सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर खत्म होगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की हल्की छाया पड़ती है। इसलिए इसे देखना सामान्य चंद्र ग्रहण की तुलना में मुश्किल हो सकता है। ग्रहण के समय चंद्रमा का रंग लाल नहीं होगा, क्योंकि यह पूर्ण या आंशिक चंद्र ग्रहण नहीं है।

अगस्त में सूर्य ग्रहण

2 अगस्त 2027 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। नासा के अनुसार, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसका पूर्ण चरण उत्तरी अफ्रीका, सऊदी अरब और यमन समेत कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इससे सूर्य का कुछ हिस्सा ढक जाता है। भारत में इस ग्रहण की दृश्यता स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसे देखने के लिए सुरक्षित सोलर फिल्टर या प्रमाणित ग्रहण चश्मे का इस्तेमाल करना जरूरी है।

अगस्त वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा

17 अगस्त 2027 को भी उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा। NASA की जानकारी के अनुसार, यह ग्रहण प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत इस ग्रहण की दृश्यता वाले क्षेत्र में शामिल नहीं है। इसलिए 17 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

2027 में कुल पांच ग्रहण

नासा के अनुसार, 2027 में दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण होंगे। 6 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, 20 फरवरी को उपच्छाया चंद्र ग्रहण, 18 जुलाई को बेहद हल्का उपच्छाया चंद्र ग्रहण, 2 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण और 17 अगस्त को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा।

भारत में दिखाई देने वाले ग्रहण:

- 21 फरवरी 2027: उपच्छाया चंद्र ग्रहण

- 2 अगस्त 2027: आंशिक सूर्य ग्रहण

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगले साल 5 ग्रहण, भारत में 21 फरवरी का चंद्र और 2 अगस्त का सूर्य ग्रहण दिखेगा