20 या 21 अक्टूबर दशहरा कब है? जान लें पूजन के साथ रावण दहन का उत्तम मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dussehra 2026 kis din hai: हिंदू धर्म में दशहरा या विजयादशमी का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जानें इस बार दशहरा कब है।

dussehra 2026
2026 में दशहरा कब है?

When is Dussehra 2026: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। दशहरा को विजयादशमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। दशहरा अन्याय पर न्याय या बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रामलीला का आयोजन किया जाता है और रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाया जाता है। दशहरा के दिन पूजन के लिए प्रदोष काल सबसे शुभ समय माना जाता है। जानें इस बार दशहरा कब है और रावण दहन का शुभ मुहूर्त।

दशहरा किस दिन है 2026:

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर होगी और इसका समापन 21 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 11 मिनट पर होगा। दशहरा 20 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा।

दशहरा पूजा शुभ मुहूर्त 2026:

दशहरा के दिन शस्त्र और शमी पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है इस दिन शस्त्र पूजा करने से साहस में वृद्धि होती है। कार्यों में सफलता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। दशहरा पूजा के लिए विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। अपराह्न पूजा का समय दोपहर 01:19 बजे से दोपहर 03:37 बजे तक रहेगा।

रावण दहन का शुभ मुहूर्त:

दशहरा पर रावण दहन प्रदोष काल में करना सबसे उत्तम माना जाता है। इस बार रावण दहन का 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शाम 05:45 बजे के बाद रहेगा।

दशहरा क्यों मनाया जाता है:

मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उसके बंधन से मुक्त कराया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां दुर्गा ने 10 दिनों के कठिन और भयंकर युद्ध के बाद महिषासुर नामक असुर का संहार किया था, इसलिए इसे विजयादशमी भी कहा जाता है।

दशहरा के दिन क्या करना चाहिए:

दशहरा के दिन शाम के समय रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया जाता है। इसके अलावा इस दिन शस्त्र और वाहन पूजन का विधान है। इस दिन लोग अपने-अपने काम से जुड़े औजारों, शस्त्रों, वाहनों और बही-खातों का पूजन करते हैं। दशहरा पर शमी पूजन का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि शमी पूजन करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़20 या 21 अक्टूबर दशहरा कब है? जान लें पूजन के साथ रावण दहन का उत्तम मुहूर्त