क्या है दुर्गा सप्तशती और क्यों नवरात्र में इसका पाठ करना चाहिए?

लाइव हिन्दुस्तान
share

Durga saptashati kyu padhna chahiye: दुर्गा सप्तशती आप पढ़ते हैं तो क्या आपको इसके बारे में पता है, कि इसमें क्या लिखा है और क्यों इसका पाछ करना चाहिए

Durga Saptshati ka path kya h
नवरात्रि दुर्गा सप्तशती का पाठ क्या है

दुर्गा सप्तशती भगवती के बारे में कहा गया है। इसमें मां भगवती के इतिहास का वर्णन है। इसमें बड़े-बड़े गृढ॒ साधन-रहस्य भरे हैं। कहा जाता है कि जो इसका पाठ करता है वो दुर्लभ से दुर्लभ चीज को भी आसानी से पा लेता है। इसके साथ ही मां के अराधना करके मोक्ष को पाता है। इसलिए हमें दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए। इसके पाठ को इसलिए भी करना चाहिए क्योंकि शास्त्रों में कहा जाता है। जिस प्रकार यज्ञों में अश्वमेध यज्ञ और देवताओं में भगवान विष्णु श्रेष्ठ हैं, उसी प्रकार समस्त स्तोत्रों में दुर्गा सप्तशती जैसा कोई स्तोत्र नहीं है। राजा सुरथसे महर्षिं मेधा ने कहा था महाराज! आप भगवती परमेश्वरी की शरण ग्रहण कीजिए। जो भी उनकी अराधना करता है, वो मनुष्य भोग, स्वर्ग ओर अपुनरावतीं मोक्ष प्रदान करती हैं । इसी तरह देवी की आराधना करके एश्वर्यकामी राजा सुरथ ने अखण्ड साम्राज्य पाया था और वैराग्यवान्‌ समाधि वैश्य ने दुर्लभ ज्ञान के द्वारा मोक्ष को पाया था।

दुर्गा सप्तशती क्या है और तेरह अध्यायों में क्या-क्या वर्णन है?

इसमें तेरह अध्याय हैं। इसे कवच, अर्गला स्तोत्र तथा कीलकम सहित पूरा करने का विधान है । इन तेरह अध्यायों में देवी द्व्रारा किए विभिन्न असुरों के वध का वर्णन और देवों द्वारा की गई स्तुति है। आपको पता नहीं होगा कि यह मार्कण्डेय पुराण का हिस्सा है, वैसे तो पवित्र होकर इसे कभी भी पढ़ सकते हैं, लेकिन नवरात्रि पढ़ने की परंपरा है। प्रथम अध्याय में मेधा ऋषिका राजा सुरथ ओर समाधि को भगवतीकी महिमा बताते हुए मधु-कैटभ-वध का प्रसंग बताया गया है। इसके बाद द्वितीय अध्याय में देवताओं के तेजसे देवीका प्रादुर्भाव बताया गया है। तृतीय अध्याय में सेनापति सहित महिषासुर का वध का वर्णन किया गया है।

चतुर्थं अध्याय में इन्द्रादि देवताओं द्रारा देवी की स्तुति की गई है। पंचम अध्याय में देवताओं द्वारा देवी की स्तुति, चण्ड-मुण्ड के मुखसे अम्बिका के रूपकी प्रशंसा सुनकर शुम्भका उनके पास दूत भेजना ओर दूतका निराश लौटना के बारे में वर्णन किया गया है। छठे अध्याय में धूप्रलोचन और सातवें में चंड और मुंड के वध के बारे में बताया गया है। आठवें अध्याय में रक्तबीज का वध के बारे में बताया गया है। नवें में निशुम्भ का और दसवें में शुभ के वध के बारे में बताया है। एकादश अध्याय में देवताओं ने देवी ी स्तुति तथा देवी द्वारा देवताओं को वरदान के बारे में किया गया है। द्वादश अध्याय-देवी- चरित्रा के पाठका माहात्म्य और त्रयोदश अध्याय में सुरथ ओर वैश्य को देवीका वरदान .का जिक्र किया गया है।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़क्या है दुर्गा सप्तशती और क्यों नवरात्र में इसका पाठ करना चाहिए?