Hindi Newsधर्म न्यूज़Diwali Kab hai jane Diwali se pehle kaise alakshmi ko karein bahar aur Lakshmi ka Karein pravesh
Diwali date: कब है दिवाली, जानें दिवाली से पहले कैसे अलक्ष्मी होंगी बाहर और लक्ष्मी का होगा स्थायी वास

Diwali date: कब है दिवाली, जानें दिवाली से पहले कैसे अलक्ष्मी होंगी बाहर और लक्ष्मी का होगा स्थायी वास

संक्षेप: कार्तिक मास की अमावस्या सबसे बड़ी अमावस्या मानी जाती है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। महालक्ष्मी सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की देवी हैं। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 

Thu, 9 Oct 2025 01:51 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कार्तिक मास की अमावस्या सबसे बड़ी अमावस्या मानी जाती है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। महालक्ष्मी सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य की देवी हैं। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। महालक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में स्थिर लग्न में होती है। जिससे महालक्ष्मी का स्थायी वास हो सके। दिवाली से पहले ऐसा क्या करें कि महालक्ष्मी का आपके घर में वास हो। महालक्ष्मी और अलक्ष्मी दोनों बहने हैं। दिवाली पर जहां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है, वहीं अलक्ष्मी को बाहर किया जाता है। अलक्ष्मी यानी दरिद्रता। शास्त्रों में कहा गया है कि जब समुद्र मंथन हुआ था, तब महालक्ष्मी से पहले उनकी बड़ी बहन अलक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई थीं। कहा जाता है कि अलक्ष्मी ने उन्हीं जगहों पर प्रवेश करती हैं,जहां गंदगी रहती है, जहां लड़ाई-झगड़ा, गंदे कपड़े पहनने वाले लोग, अधर्मी होते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी लोग देवी लक्ष्मी को अपने घर आमंत्रित कते हैं। दीपावली पर की गई लक्ष्मी जी की पूजा से सुख-समृद्धि मिलती है। दिवाली से पहले घरों की सफाई इसलिए की जाती है, जिससे घर से अलक्ष्मी को बाहर किया जा सके। जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होगी, जहां गंदगी होगी, वहां लक्ष्मी नहीं, उनकी बड़ी बहन अलक्ष्मी का प्रवेश हो सकता है। जहां अलक्ष्मी आएंगी, वहां आलस, दरिद्रता, क्रोध, लालच आदि आएगा। इसलिए दीपावली से पहले अपने घर की अच्छी तरह साफ-सफाई कर लेनी चाहिए।

लक्ष्मी पूजा 2025 तिथि और समय

लक्ष्मी पूजा तिथि: सोमवार, 20 अक्टूबर 2025

प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 05:46 बजे से रात 08:18 बजे तक

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 07:08 अपराह्न - 08:18 अपराह्न (1 घंटा 11 मिनट) वृषभ काल (सर्वोत्तम स्थिर लग्न): 07:08 अपराह्न - 09:03 अपराह्न अमावस्या तिथि: प्रारंभ 03:44 अपराह्न (20 अक्टूबर) - समाप्त 05:54 अपराह्न (21 अक्टूबर)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!