दिवाली से पहले अतिचारी गुरु सिंह राशि में, केतु के साथ रहेंगे, इससे किन राशियों के लिए लाभ?
Guru Gochar 2026 : गुरु का गोचर अक्टूबर में दिवाली से पहले होने जा रहा है। सिंह राशि में जब अतिचारी गुरु जाएंगो तो केतु के साथ मिलेंगे। ऐसे में दोनों का क्या असर राशियों पर होगा।

अक्तूबर का महीना ज्योतिष के लिए बहुत खास माना जा रहा है। दरअसल दिवाली से पहले गुरु का एक बड़ा गोचर होने वाला है। गुरु अब अपने मित्र की राशि में जा रहे हैं। लेकिन अतिचारी गुरु का अपने मित्र की राशि में जाना किन राशियों के लिए अच्छा होगा और किन राशियों के लिए दिक्कत लाएगा। ये जानना बहुत जरूरी है। दरअसल केतु अभी सिंह राशि में लेकिन दिसंबर तक केतु की स्थिति भी बदल जाएगी। लेकिन करवाचौथ के अगले दिन 31 अक्टूबर को गुरु का बड़ा गोचर होने वाला है। गुरु को ज्ञान, भाग्य, धन, शिक्षा, करियर और विस्तार का कारक ग्रह माना जाता है। अगर किसी की कुंडली में स्थिति का आंकलन करना है तो उसके गुरु की स्थिति देख लो।
मित्र सूर्य की राशि में गुरु कैसे होते हैं और केतु के साथ होते हैं तो क्या होता है?
सिंह राशि में देवगुरु जब जाते हैं तो व्यक्ति उदार होता है, उसको न्याय और बड़ी रैंक हासिल होती है। इसलिए सिंह राशि में जाना गुरु के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन गुरु की अतिचारी चाल से थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस दौरान आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति अच्छी हो सकती है। कुछ लोगों के लंबें समय से काम नहीं बन रहे हैं, तो इस युति में बन सकते हैं। सिंह राशि में गोचर से कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे, यहां हम आपको इस बारे में बताएंगे। केतु के साथ जब गुरु होते हैं, तो लीडशिप क्वालिटी अच्छी हो जाती है, संतान से जुड़ी दिक्कतें कम हो सकती हैं। धन से जुड़ी दिक्कतें कम होगी और आध्यात्म में और भी अच्छा झुकाव होगा।
किन राशियों के लिए बनेंगे अच्छे योग
मेष राशि के लिए कैसा रहेगा दिन
मेष राशि के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए लवलाइफ से लेकर संतान तक की लाइफ में दिक्कत नहीं होगी। विवाह और संतान के लिए आपका समय अच्छा है। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ सकता है इनकम भी इस दौरान अच्छी रहेगी।
सिंह राशि के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं?
सिंह राशि के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। आपके फैसले सही होगें, आप बिजनेस को अच्छे से संभाल पाएंगे। बिजनेस भी लाभ के योग बनेंगे, जो काम पेंडिंग थे, वो अब बनने लगेंगे।
धनु राशि के लिए भी लाभ के मौके
धनु राशि के लिए लाभ के मौके आ सकते हैं। आपके लिए इनकम के अच्छे होने के योग हैं। लीडरशिप में आपका नाम आगे होगा। करियर में आपकीकिस्मत अच्छी रहेगी। आपको कई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं? धर्म के कामों में मन लगेगा।
कुंभ राशि के लिए गुरु का कैसा रहेगा असर
कुंभ राशि के लिए गुरु का गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है। इस राशि के लिए अच्छे योग बनेंगे। बिजनेस की प्लानिंग से आपको लाभ होगा। जो लोग नौकरी देख रहे हैं, उनके लिए अच्छे योग बन सकते हैं। आपके लिए बैंक बैलेंस अच्छा हो सकता है। आध्यात्न में मन लगेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


