क्या आप जानते हैं दिवाली क्यों मनाते हैं? पढ़ें 6 अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं

लाइव हिन्दुस्तान
share

Diwali ki Kahani: हिंदू धर्म में दिवाली या दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के तमाम राज्यों में दिवाली मनाने से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं अलग हैं। जानें यहां दिवाली क्यों मनाई जाती है।

diwali kyu manate hain
दिवाली क्यों मनाई जाती है?

Main Reasons for Celebrating Diwali: भारत में दिवाली (दीपावली) सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। यह त्योहार सिर्फ रोशनी, घर की साजो-सज्जा, मिठाइयां, नए कपड़े और आतिशबाजी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं। दिवाली को अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली बहुत धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। घरों में लोग दीपक जलाते हैं और परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर दिवाली मनाने की परंपरा कैसे शुरू हुई और इसके पीछे की प्रचलित पौराणिक कथाएं क्या हैं।

1. प्रभु राम के अयोध्या वापसी खुशी में मनाई जाती है दिवाली:

दिवाली मनाने के पीछे सबसे प्रचलित मान्यता भगवान श्रीराम से जुड़ी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध करके माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों का वनवास पूरा करके इस दिन अयोध्या वापस लौटे थे। जब भगवान श्रीराम लौटे को उनके स्वागत में पूरी अयोध्यानगरी को घी के दीयों से सजाया गया था। कहा जाता है तभी से हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को दीपक जलाकर दीवाली मनाने की परंपरा शुरु हुई।

2. समुद्र मंथन से हुआ था मां लक्ष्मी का प्राकट्य:

दिवाली का संबंध मां लक्ष्मी के प्राकट्य से भी माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। इस मंथन से कई दिव्य रत्नों के साथ मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस वजह से दिवाली की शाम या रात में पूजन का विशेष महत्व है।

3. भगवान श्रीकृष्ण ने किया था नरकासुर का वध:

दिवाली से जुड़ी एक पौराणिक मान्यता भगवान श्रीकृष्ण और नरकासुर राक्षस से जुड़ी है। कथा के अनुसार, नरकासुर नामक असुर ने अपनी शक्तियों से देवताओं और मनुष्यों को परेशान कर रखा था। उसने 16 हजार कन्याओं को बंदी बना लिया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध करके उन कन्याओं को मुक्त कराया था। इस विजय की खुशी में लोगों ने दीये जलाकर खुशी मनाई थी। यह प्रसंग खास तौर पर नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली से जुड़ा है।

4.भगवान विष्णु ने राजा बलि को भेजा पाताल लोक:

पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा बलि बहुत शक्तिशाली और दानवीर थे। उनके बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण किया था। वामन भगवान ने राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी थी। उन्होंने दो पग में ही धरती और आकाश नाप लिया था और तीसरा पग राजा बलि के सिर पर रखकर उन्हें पाताल लोक भेज दिया था।

5. महावीर भगवान को मिला था निर्वाण:

जैन धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। जैन धर्म की मान्यता के अनुसार, 24वें तीर्थकर भगवान महावीर ने कार्तिक अमावस्या के दिन पावापुरी में निर्वाण प्राप्त किया था। उनके निर्वाण के बाद लोगों ने दीये जलाकर इस घटना को याद किया। जैन धैर्म के लोग दिवाली का त्योहार महावीर भगवान के मोक्ष के कल्याणक के रूप में मनाते हैं।

6. मां काली की पूजा से जुड़ी है मान्यता:

पूर्वी भारत के कई हिस्सों और बंगाल में दिवाली की रात मां काली की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां काली ने राक्षसों का संहार करके संसार को उनके अत्याचारों से मुक्त कराया था। इसलिए बंगाल में अमावस्या की रात को काली पूजा का विशेष आयोजन करने की परंपरा है।

दिवाली में राशिनुसार आप कैसे करें पूजा, जानें पंडित जी से

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़दिवाली क्यों मनाई जाती है? पढ़ें ये 6 अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं