Hindi Newsधर्म न्यूज़diwali 20 october 2025 laxmi ganesh puja shubh muhurat time puja vidhi
Diwali Puja Timings : दिवाली पर आज इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा, नोट कर लें पूजा विधि

Diwali Puja Timings : दिवाली पर आज इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा, नोट कर लें पूजा विधि

संक्षेप:

इस साल दिवाली की तारीख को लेकर पूरे देश में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कहीं कहा जा रहा है कि 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली मनाना शुभ रहेगा, तो कहीं 21 अक्टूबर को इसे मनाने की सलाह दी जा रही है। दरअसल, इस बार अमावस्या तिथि दो दिनों तक पड़ रही है, जिस कारण लोगों के मन में भ्रम है।

Mon, 20 Oct 2025 07:07 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Laxmi Ganesh Puja Shubh Muhurat : इस साल दिवाली की तारीख को लेकर पूरे देश में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कहीं कहा जा रहा है कि 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली मनाना शुभ रहेगा, तो कहीं 21 अक्टूबर को इसे मनाने की सलाह दी जा रही है। दरअसल, इस बार अमावस्या तिथि दो दिनों तक पड़ रही है, जिस कारण लोगों के मन में भ्रम है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी, और इसका समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। यानी अमावस्या तिथि दो दिन तक रहने के कारण ही यह उलझन बनी है कि दिवाली किस दिन मनाई जाए। काशी पंचांग के अनुसार दिवाली 20 अक्टूबर यानी आज मनाना ही अधिक उचित रहेगा क्योंकि इसी दिन अमावस्या में प्रदोष काल और महानिशीथ काल प्राप्त हो रहा है। इन्हीं दो कालों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। दिवाली का प्रमुख पूजन प्रदोष काल और निशीथ काल में ही किया जाता है। इसलिए लक्ष्मी पूजन और काली पूजन दोनों 20 अक्टूबर को करना शुभ रहेगा। जबकि 21 अक्टूबर को ऑफिस या व्यापारिक पूजन किया जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महानिशीथ काल क्या है?

शास्त्रों के अनुसार, महानिशीथ काल रात्रि का वह विशेष समय है जब मां लक्ष्मी और मां काली की उपासना सबसे फलदायी मानी जाती है। इस वर्ष महानिशीथ काल 20 अक्टूबर की रात 11:36 बजे से 21 अक्टूबर की रात 12:27 बजे तक रहेगा।

लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त (20 अक्टूबर 2025)

प्रदोष काल शाम 05:46 से रात 08:18 बजे तक

वृषभ काल शाम 07:08 से रात 09:03 बजे तक

विशेष लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 07:08 से 08:18 बजे तक

गोधूली मुहूर्त शाम 05:57 से 06:22 बजे तक

संध्या पूजन काल शाम 05:57 से 07:12 बजे तक

लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे शुभ समय शाम 07:08 से 08:18 बजे तक का रहेगा।

पूजा विधि:

पूजा से पहले घर की संपूर्ण सफाई करें।

विशेषकर दरवाजे और मंदिर स्थल को सुसज्जित करें।

पूजा स्थल को रंगोली, पुष्प, दीपमालाओं और तोरण से सजाएं।

लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले वस्त्र बिछाकर श्री गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां स्थापित करें।

सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें, “गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।

फिर मां लक्ष्मी को पंचामृत स्नान कराएं और रोली, चावल, पुष्प, इत्र चढ़ाएं।

“ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

अंत में कपूर या घी के दीपक से आरती करें और परिवार सहित लक्ष्मी जी की आराधना करें।

ये भी पढ़ें:दिवाली की शाम करें ये खास उपाय, पूजा में रखें ये चीजें, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!