
दीवाली की रात ऐसे घर में आती हैं मां लक्ष्मी, जानें क्या बोलें प्रेमानंद महाराज?
Premanand Maharaj on Maa Laxmi: हाल ही में अपने एक प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि आखिर लक्ष्मी किस घर में आकर निवास करती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह के घर में लक्ष्मी मां हमेशा रह जाती हैं।
आज यानी 20 अक्टूबर को दीवाली मनाई जा रही है। कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर हर साल दीवाली मनाते हैं। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि दीवाली की पूजा को विधि विधान से की जाए तो लक्ष्मी मां की कृपा बरसती है और धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है। लोग दीवाली की रात कई उपाय भी करते हैं ताकि धन की देवी मां लक्ष्मी का घर में आगमन हो। वहीं अब वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज ने अपने हाल ही में दिए गए प्रवचन के दौरान बताया है कि आखिर मां लक्ष्मी किस तरह के घर में जाती हैं और वहां वास करती हैं।

ऐसे घरों में आती हैं मां लक्ष्मी
इस प्रवचन में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि मां लक्ष्मी सिर्फ सोने, चांदी और धन की देवी नहीं है। वो ऊर्जा, सकारात्मकता और कर्म का प्रतीक हैं। मां लक्ष्मी उस घर में निवास करती हैं जहां पर उत्साह और लगन हो। जो इंसान हर काम लगन से करता है, उसकी जिंदगी में दरिद्रता के लिए जगह नहीं बचती है। कोई काम कर करना है तो उसे आज ही शुरू कर दें क्योंकि आज से और अभी से बेहतर कोई समय नहीं होता है। आलस्य और नकारात्मक सोच मां लक्ष्मी के आगमन में बाधा का काम करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग मन, वचन और कर्म से अपने काम में लगे रहते हैं, मां लक्ष्मी उनके घरों में स्थायी रूप से निवास करती हैं।
हर किसी के लिए हो प्यार
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि जो इंसान उत्साही होता है, उसमें असाधारण शक्तियां होती हैं। इन शक्तियों की वजह से ही वो इंसान कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा कर लेता है। सिर्फ उत्साह ही पर्याप्त नहीं है। जो दूसरों की दया को स्वीकार कर लेता है और कृतज्ञता का भाव रखता है, असल मायने में वही लक्ष्मी पुत्र है। इसके साथ ही इंसान के दिल में हर किसी के लिए प्यार होना चाहिए। जो भी इंसान स्वभाव से शुद्ध और पवित्र होता है, उसके घर में ही मां लक्ष्मी स्वंय आकर रहती हैं।

लेखक के बारे में
Garima Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




