रत्न शास्त्र: हीरा चमकाता है इन 6 राशियों की जिंदगी, इन 2 दिक्कतों को तुरंत करता है खत्म

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

रत्नशास्त्र में हीरा सबसे कीमती रत्न है। इसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। ये कुल 6 राशियों की जिंदगी को चमका देता है। हालांकि ये हर किसी को सूट नहीं करता है। आज जानते हैं कि आखिर हीरा किन राशियों के लिए सूटेबल होता है?

रत्न शास्त्र: हीरा चमकाता है इन 6 राशियों की जिंदगी, इन 2 दिक्कतों को तुरंत करता है खत्म

रत्नशास्त्र में कई ऐसे बेशकीमती रत्न हैं जो रातों रात किसी की भी किस्मत बदल सकते हैं। हीरा भी इन्हीं में से एक है। हीरा महंगा रत्न ही नहीं है बल्कि रत्न शास्त्र की दुनिया में इसे बेहद ही खास माना जाता है। शास्त्र के हिसाब से हर रत्न की एनर्जी किसी ना किसी ग्रह से प्रभावित होती है। हीरा को शुक्र ग्रह का रत्न माना जाता है। हीरा धारण करते ही रिश्ते सुधरने लगते हैं और इससे पर्सनैलिटी में भी निखार आता है। साथ ही इसकी एनर्जी मिलते ही जिंदगी में लग्जरी बढ़ जाता है। हीरे से कई और लाभ मिलते हैं लेकिन ये हर किसी को सूट भी नहीं करता है। आइए जानते हैं कि आखिर ये किन 6 राशियों के लिए वरदान जैसा साबित होता है?

इन 6 राशियों के लिए वरदान है हीरा

वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। ऐसे में वृषभ राशि वालों के लिए तो हीरा सबसे परफेक्ट होता है। रत्नशास्त्र के हिसाब से जब इस राशि का व्यक्ति हीरा धारण करता है तो इससे उसकी जिंदगी में पहले स्थिरता आती है। इसके बाद पैसों का फ्लो बढ़ता है। साथ ही हीरा धारण करते ही वृषभ राशि वालों का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। ऐसे में ये लोग कोई भी फैसला आसानी से ले पाते हैं।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से तुला राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र ही है। ऐसे में इस राशि के लिए भी हीरा वरदान जैसा ही है। हीरा धारण करना तुला राशि वालों के लिए काफी शुभ माना जाता है। रत्नशास्त्र के हिसाब से जब इस राशि के लोग हीरा पहनते हैं तो इनके रिश्तों में भी सुधार देखा जाता है। साथ ही इनकी जिंदगी में भी सही बैलेंस आता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को भी हीरा खूब सूट करता है। इस राशि के लोग जब हीरा धारण करते हैं तो सबसे पहले उनका कम्यूनिकेशन स्किल सुधरता है और ऐसे में धीरे-धीरे रिश्तों से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में ये अच्छा बैलेंस बना पाते हैं। साथ ही हीरा धारण करने से इनकी क्रिएटिविटी में भी निखार आता है।

कन्या राशि

कन्या राशि को भी हीरा सूट करता है। दरअसल इस राशि के लोग बहुत सोचते हैं। साथ ही ये लोग हर चीज में परफेक्शन चाहते हैं। मान्यता यही है कि हीरा धारण करने से इनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक होता जाता है और हर एक चीज को लेकर क्लैरिटी आती है। ऐसे में कन्या राशि वाले हीरे की मदद से हर काम में ठीक से फोकस कर पाते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वाले बहुत मेहनत करते हैं लेकिन अक्सर इन्हें रिजल्ट देर से ही मिलता है। रत्नशास्त्र के अनुसार जब मकर राशि वाले हीरा धारण करते हैं तो इनका करियर स्मूद होता है। साथ ही फाइनेंस के मामले में भी इन्हें अच्छी ग्रोथ दिखती है। हीरा धारण करते ही मकर राशि वालों का कॉन्फिडेंस भी बूस्ट अप होता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के पास तो आइडिया की भरमार होती है। हालांकि कई बार सही फैसला ना ले पाने की वजह से ये हर आइडिया पर काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हीरा धारण करने से इन्हें इस मामले में लाभ जरूर मिलता है। रत्नशास्त्र के हिसाब से हीरा कुंभ राशि वालों को अलग पहचान दिला पाता है।

हीरा पहनते ही दूर होती हैं ये 2 दिक्कतें

रत्नशास्त्र के अनुसार हीरा रिश्ते में समझ बढ़ाता है। अगर कोई अपने रिश्ते में हमेशा मनमुटाव वाली स्थिति देख रहा है या फिर ऐसा हो रहा है कि तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ ठीक नहीं हो रहा है तो उसे हीरा पहनने की सलाह दी जाती है। हीरा रिश्तों में तनाव को खत्म करता है। वहीं जिन लोगों में कॉन्फिडेंस में कमी होती है उनके लिए तो हीरा किसी जादू से कम नहीं है। हीरा धारण करते ही ऐसे लोग अपनी बात सभी के सामने अच्छे से रख पाते हैं। हीरा पहनते ही ऐसे लोगों का कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे मजबूत होता जाता है। हीरा इन 2 दिक्कतों को आसानी से दूर कर देता है। साथ ही ये कुल पांच राशियों वृषभ, तुला, कुंभ, कन्या, मिथुन और मकर की जिंदगी भी संवार देता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!